लाइव न्यूज़ :

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम दर्शन के लिए निगमबोध घाट पहुंचीं कई हस्तियां

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 22, 2022 15:03 IST

राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार गुरुवार को दिल्ली के निगमबोध घाट में किया गया, जहां उनके नाते-रिश्तेदारों के अलावा कई हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजू श्रीवास्तव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।राजू को सबने नाम आंखों से अलविदा कहा।राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार गुरुवार को दिल्ली के निगमबोध घाट में किया गया।

नई दिल्ली: प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का बुधवार 21 सितंबर को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। 58 वर्षीय राजू 40 दिन से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे। दिल्ली के एक होटल में व्यायाम करते समय 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। यहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी, तब वो वेंटिलेटर पर थे और होश में नहीं आए।

राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार गुरुवार को दिल्ली के निगमबोध घाट में किया गया, जहां उनके नाते-रिश्तेदारों के अलावा कई हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई थी। राजू को सबने नाम आंखों से अलविदा कहा। कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री, सुनील पाल, मधुर भंडारकर, ऐहसान कुरैशी सहित कई हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए श्मशान घाट पहुंची थीं।

पढ़ें - अमीर और मशहूर होना मुश्किल है, राजू श्रीवास्तव होना उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है

बताते चलें कि मनोरंजन जगत में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय राजू श्रीवास्तव को 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'बॉम्बे टू गोवा' (रीमेक) और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वह 'बिग बॉस' सीजन तीन में नजर आए थे। वो उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

टॅग्स :राजू श्रीवास्तवदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो