ओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2026 06:01 IST2026-05-18T05:55:07+5:302026-05-18T06:01:04+5:30

Odisha heatwave: अंगुल और सोनपुर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि झारसुगुड़ा में 41.4 डिग्री सेल्सियस और संबलपुर, हीराकुड तथा तालचेर में 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

Odisha heatwave Boudh city records 42-9°C, 11 places record maximum temperature above 40°C | ओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

file photo

HighlightsOdisha heatwave: अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Odisha heatwave: बोलंगीर में 40.2 डिग्री सेल्सियस और खुर्दा व टिटलागढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Odisha heatwave: भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और कटक में 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

भुवनेश्वर: ओडिशा में कुछ समय की राहत के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने लगी है और राज्य में 11 स्थानों पर रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में ओडिशा में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। स्थानीय मौसम कार्यालय के मुताबिक, पश्चिमी ओडिशा का बौध शहर रविवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय के अनुसार, अंगुल और सोनपुर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि झारसुगुड़ा में 41.4 डिग्री सेल्सियस और संबलपुर, हीराकुड तथा तालचेर में 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम कार्यालय ने बताया कि नयागढ़ में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस, बोलंगीर में 40.2 डिग्री सेल्सियस और खुर्दा व टिटलागढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उसने बताया कि भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और कटक में 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, गजपति और गंजाम जिलों के लिए गरज के साथ बूंदाबांदी होने की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।

Web Title: Odisha heatwave Boudh city records 42-9°C, 11 places record maximum temperature above 40°C

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे