लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन डे पर Xiaomi Redmi Note 5 और Mi TV 4 होगा लॉन्च, लाइव देखिए फोन से जुड़ी पूरी डिटेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 14, 2018 11:46 IST

नया रेडमी नोट 5 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन की भारत में कीमत लगभग 15,400 रुपये होगी।हैंडसेट अगले सप्ताह से मी.कॉम और फ्लिपकार्ट की फ्लैश सेल में बिकना शुरू हो जाएगा।

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज भारत में एक इंवेट में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 5 को लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस कंपनी के सबसे पॉपुलर हैंडसेट रेडमी नोट 4 का अपग्रेड वर्जन है। शाओमी आज दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट में रेडमी नोट 5 से पर्दा उठा सकती है। इसी के साथ ही कंपनी अपने 'Mi TV 4' को भी पेश कर सकती है। इससे पहले की आई खबरों के मुताबिक नया रेडमी नोट 5 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिकेगा। इसी के साथ ही मी.कॉम और मी होम स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

शाओमी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट Mi.Com पर आने वाले डिवाइस को लेकर काफी दिनों पहले से #GiveMe5 का हैशटैग लगा रखा है। इसे देखते हुए यही उम्मीद की जा रही है कि कंपनी का लेटेस्ट डिवाइस Redmi Note 5 होगा। शाओमी रेडमी नोट 5 अभी चाइना समेत किसी भी देश में लॉन्च नहीं हुआ है और कंपनी इंडिया में इस फोन को ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है। फोन लॉन्चिंग के समय हम आपको फोन से जुड़ी सभी जानकारी देते रहेंगे। आप शाओमी के इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।

शाओमी रेडमी नोट 5 की भारत में कीमत और उपलब्धता

वैसे तो अभी तक शाओमी रेडमी नोट 5 की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन स्मार्टफोन की भारत में कीमत लगभग 15,400 रुपये होगी। बिक्री की बात करें तो हैंडसेट अगले सप्ताह से मी.कॉम और फ्लिपकार्ट की फ्लैश सेल में बिकना शुरू हो जाएगा। बाद में इस फोन के ऑफलाइन बिकने की भी चर्चा सामने आ रही है।

 शाओमी रेडमी नोट 5 के फीचर्स

हाल में आ रही खबरों को मुताबिक रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2160 रेजॉल्यूशन वाला) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगा। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन हो सकती है। माना जा रहा है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होगा। हैंडसेट 3 जीबी/4 जीबी रैम में (32 व 64 जीबी स्टोरेज के विकल्प के साथ) आ सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ मीयूआई 9 पर चलेगा।

माना जा रहा है कि रेडमी नोट 5 के रियर में 16 मेगापिक्सल व फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा होगा। इसके अतिरिक्त इसमें 1080 पिक्सल की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आ रही है। लीक हुई पिछली कुछ खबरों में इस हैंडसेट को बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी दिखाया गया था।

टॅग्स :शिओमीवैलेंटाइन डेफ्लिपकार्टस्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंसइंडियाटेक न्यूज़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की