लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्स्की का इस्तीफा, अब भारतीय मूल के नील मोहन के हाथ में कमान

By भाषा | Updated: February 17, 2023 07:40 IST

भारतीय मूल के नील मोहन अब यूट्यूब के नए सीईओ होंगे। मोहन 2007 में ‘डबलक्लिक’ अधिग्रहण के साथ गूगल से जुड़े थे और 2015 में यूट्यूब के 'चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर' बने थे।

Open in App

न्यूयॉर्क: पिछले नौ वर्षों से वैश्विक ऑनलाइन वीडियो-शेयरिंग और सोशल मीडिया मंच का नेतृत्व करने वाली यूट्यूब की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुसान वोज्स्की ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उनका स्थान भारतीय मूल के अमेरिकी नील मोहन लेंगे। 54 साल की वोज्स्की ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह 'परिवार, अपने स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान केंद्रित करेंगी।'

वोज्स्की 2014 में बनी थीं यूट्यूब की सीईओ

वोज्स्की गूगल की शुरुआती कर्मचारियों में से थीं। वर्ष 2014 में वह यूट्यूब की सीईओ बनी थीं। उन्होंने बताया कि यूट्यूब के ‘चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर’ नील मोहन, यूट्यूब के नए प्रमुख होंगे। वोज्स्की ने यूट्यूब कर्मचारियों को एक ईमेल में लिखा, 'आज मैंने यूट्यब के प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका से पीछे हटने का फैसला किया है।' 

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए ऐसा करने के लिए यह सही समय है क्योंकि हमारे पास एक जबरदस्त टीम है। जब मैं नौ साल पहले यूट्यूब से जुड़ी थी, तब मेरी पहली प्राथमिकताओं में से एक बेहतर नेतृत्व टीम को लाना था। नील मोहन उन लोगों में से एक हैं, और वह एसवीपी और यूट्यूब के नए प्रमुख होंगे।'

वोज्स्की गूगल की शुरुआती कर्मचारियों में से रही हैं। गूगल से पहले वोज्स्की ने इंटेल कॉर्प और बैन एंड कंपनी में काम किया था।

गूगल से 2007 में जुड़े थे नील मोहन

मोहन 2007 में ‘डबलक्लिक’ अधिग्रहण के साथ गूगल से जुड़े थे। वह 2015 में यूट्यूब के ‘चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर’ बने थे। मोहन स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। वह माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई सहित अमेरिका-आधारित भारतीय मूल के शीर्ष सीईओ की सूची में शामिल हो जायेंगे। इंदिरा नूई 2018 में पद छोड़ने से पहले 12 साल तक पेप्सिको की सीईओ के रूप में कार्यरत रही थीं। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :यू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल