लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक की रेटिंग सुधारने के लिए गूगल प्ले स्टोर ने हटाए 50 लाख रिव्यू, जानें क्या है पूरा मामला

By रजनीश | Updated: May 26, 2020 19:08 IST

यूट्यूब वर्सेज टिकटॉक मामले की शुरुआत यूट्यूबर कैरी मिनाती और टिकटॉकर आमिर सिद्दीकी के बीच का एक वीडियो से हुई।

Open in App
ठळक मुद्देखबर के मुताबिक गूगल ने टिकटॉक की रेटिंग सुधारने के लिए यूजर्स रिव्यू डिलीट करना शुरू कर दिया है।Nobert Elekes नाम के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके दावा किया है कि गूगल टिकटॉक की रेटिंग सुधारने के लिए लगातार रिव्यू डिलीट कर रहा है।

पिछले कुछ दिनों में हुई यूट्यूब और टिकटॉक की भिडंत में टिकटॉक की रेटिंग काफी कम हो गई थी। पहले जहां टिकटॉक की रेटिंग 4 थी वो घटकर 1.2 स्टार तक आ गई थी। टिकटॉक का एक लाइट एप भी है उसकी रेटिंग भी काफी कम हो गई थी। ट्विटर पर टिकटॉक को बैन करने का ट्रेंड भी चला। लेकिन अब टिकटॉक के लिए राहत भरी खबर आई है...

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक गूगल ने टिकटॉक की रेटिंग सुधारने के लिए यूजर्स रिव्यू डिलीट करना शुरू कर दिया है। Nobert Elekes नाम के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके दावा किया है कि गूगल टिकटॉक की रेटिंग सुधारने के लिए लगातार रिव्यू डिलीट कर रहा है। रिव्यू डिलीट होने के बाद टिकटॉक की रेटिंग 1.2 से 1.6 पहुंच गई है।

Nobert Elekes के ट्वीट की मानें तो जब प्ले स्टोर पर टिकटॉक की रेटिंग 1.2 थी तो तब उसके 2.8 करोड़ रिव्यूज थे। अब जब रेटिंग 1.6 पहुंच गई है तो रिव्यूज की संख्या घटकर 2.7 करोड़ हो गई है। अभी तक टिकटॉक के रिव्यूज 2.2 करोड़ हैं यानी 50 लाख डिलीट किए जा चुके हैं।  जानें क्या था पूरा मामलादरअसल यूट्यूबर कैरी मिनाती और टिकटॉकर आमिर सिद्दीकी के बीच का एक वीडियो से इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई। कैरी मिनाती ने टिकटॉक इंफ्लूएंसर आमिर सिद्दीकी को और टिकटॉक को बकवास प्लेटफॉर्म बताते हुए एक वीडियो बनाया। 

आमिर सिद्दीकी ने एक वीडियो में कहा था कि टिकटॉक पर यूट्यूब से ज्यादा और बढ़िया कंटेंट है। यूट्यूबर टिकटॉक से आइडिया चुराते हैं और वीडियो बनाते हैं।

बाद में विवाद बढ़ता देख यूट्यूब ने कैरी मिनाती के वीडियो डिलीट ये कहते हुए डिलीट कर दिया कि यह यूट्यूब की गाइडलाइन के खिलाफ था। लेकिन लोगों ने माना कि आमिर सिद्दीकी की शिकायत पर कैरी का वीडियो डिलीट किया गया। इसके बाद कई और यूट्यूबर कैरी मिनाती के समर्थन में आ गए।

टॅग्स :टिक टोकगूगल प्ले स्टोरयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल