Upcoming Hindu Festivals 2026 Apri: आज 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या खत्म हो रही है। इस दिन लोग नदी में स्नान करके और दान-पुण्य करके अपने पितरों की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। अमावस्या के बाद शुभ समय की शुरुआत हो जाती है ऐसी मान्यता है, इस महीने कई व्रत-त्योहारों के लिए आपको तैयार रहना होगा। सबसे खास है 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया, ये साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है। शादी, खरीदारी, नया काम करने के लिए ये दिन सबसे शुभ माना जाता है। 19 अप्रैल 2026 को परशुराम जयंती भी है, लोग इस दिन व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। 22 अप्रैल 2026 को विनायक चतुर्थी है और ये दिन भगवान गणेश को समर्पित है, लोग इस दिन व्रत रखते हैं और मान्यता है की उनकी जीवन की हर मुश्किल दूर हो जाती है। 23 अप्रैल 2026 को रोहिणी व्रत, इस दिन लोग व्रत रखकर भगवान कृष्ण से अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की कामना करते हैं। 25 अप्रैल 2026 – गंगा सप्तमी, इस दिन लोग गंगा स्नान करते हैं और दान पुण्य करते हैं। 26 अप्रैल 2026 – दुर्गा अष्टमी व्रत, इस दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। आपको बता दें अप्रैल का ये महीना बेहद शुभ है क्यों की अगर आप कोई शुभ काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो पूजा-पाठ करके आगे बढ़ना बेहद शुभ माना जाता है।
19 अप्रैल 2026 – अक्षय तृतीया
19 अप्रैल 2026 – परशुराम जयंती
22 अप्रैल 2026 – विनायक चतुर्थी
23 अप्रैल 2026 – रोहिणी व्रत
25 अप्रैल 2026 – गंगा सप्तमी
26 अप्रैल 2026 – दुर्गा अष्टमी व्रत