क्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2026 21:31 IST2026-04-16T21:30:51+5:302026-04-16T21:31:33+5:30

हर आयु वर्ग, खासकर युवाओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ना है।

Jodhpur launches new initiative Bhajan Clubbing modern take devotion through 'Naad Rush' | क्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

Naad Rush

Highlightsभजनों को आधुनिक संगीत के साथ जोड़कर युवाओं तक पहुंचाना है।मंच के जरिए भक्ति को एक उत्सव के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।

जोधपुरः सांस्कृतिक नगरी जोधपुर में एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत होने जा रही है। पहली बार शहर में “भजन क्लबिंग” की अवधारणा को प्रस्तुत करते हुए “Naad Rush” नामक म्यूज़िकल बैंड का गठन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत के साथ जोड़कर युवाओं तक पहुंचाना है।

इस पहल के संस्थापक निर्मल गहलोत के अनुसार, आज की युवा पीढ़ी ऊर्जावान संगीत और नए अनुभवों की ओर आकर्षित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए “Naad Rush” की शुरुआत की गई है, जहां भजनों को केवल सुना ही नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें एक अलग अंदाज़ में महसूस भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस मंच के जरिए भक्ति को एक उत्सव के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।

बैंड में युवा गायक यश शर्मा और देवयानी मुथा लीड सिंगर्स के रूप में अपनी आवाज़ देंगे। इनके साथ एक मजबूत म्यूज़िकल टीम भी जुड़ी हुई है, जिसमें कीबोर्ड पर माधव, गिटार पर अंकित, तबले पर आदित्य और विक्रम, ड्रम्स पर महेश तथा बांसुरी पर दीपक और अभिनव शामिल हैं।

“भजन क्लबिंग” एक नया ट्रेंड है, जिसमें पारंपरिक भजनों को आधुनिक म्यूज़िक, लाइव इंस्ट्रूमेंट्स और हाई-एनर्जी बीट्स के साथ प्रस्तुत किया जाता है। इसका उद्देश्य हर आयु वर्ग, खासकर युवाओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ना है।

“Divine Vibes. Endless Celebrations.” टैगलाइन के साथ “Naad Rush” भक्ति को एक नए आयाम में ले जाने का प्रयास कर रहा है। इसे जोधपुर में एक नई सांस्कृतिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है और आने वाले समय में इसके देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Web Title: Jodhpur launches new initiative Bhajan Clubbing modern take devotion through 'Naad Rush'

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :songJodhpurगाना