लाइव न्यूज़ :

Rashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2026 06:26 IST

सभी 13 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज धन की स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। कोई अहम फैसला लेने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से सोचें।

वृषभ दैनिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में किसी तरह की लापरवाही न करें। नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आराम के लिए समय कम बीतेगा। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। परिजनों के साथ सिनेमा देखने जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल: आज कानूनी मामले में समझ दिखाना ही अच्छा होगा। काम के सिलसिले से बाहर जाना पड़ सकता है। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज घर की जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल: किसी हिल स्टेशन के घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। धन खर्च अधिक रूप से हो सकता है।  

तुला दैनिक राशिफल: आज धन मिलने की प्रबल संभावना है। पुराना कर्जा समाप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आपको अपेक्षा के अनुरूप परिणाम शायद न प्राप्त हों। ऐसे में अपनी भावनाओं पर काबू रखें। घर पर पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल: आज लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। सभी कार्य सिद्धि होंगे।

मकर दैनिक राशिफल: आज ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रेम जीवन में साथी से किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। वाहन अच्छी तरह से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे। अधूरे कार्य को पूरा करने में समय लगेगा।

मीन दैनिक राशिफल: रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यदि कोई विवाद है तो उसे बैठकर सुलझाने का प्रयास करें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: कैसे पहुंचे बाबा द्वार?, चार धाम रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर बुकिंग, यहाँ 'ए टू जेड' जानकारी

पूजा पाठPanchang 20 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?