लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: CM योगी ने CAA का विरोध करने वालों के पोस्टर लगवाए, तो सपा नेता ने लगवा दिए BJP के बलात्कार आरोपी नेताओं के पोस्टर

By भाषा | Updated: March 13, 2020 20:24 IST

समाजवादी पार्टी के नेता आई.पी सिंह ने गुरुवार रात बलात्कार के मामले में आरोपी भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और एक अन्य बलात्कार आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के तस्वीर वाले बड़े-बड़े पोस्टर ठीक उसी जगह पर लगा दिए।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता आई.पी सिंह ने शुक्रवार को 'भाषा' से कहा '' मैंने गुरुवार रात करीब 11 बजे शहर में करीब 50 जगह ऐसे पोस्टर लगवाये थे।"सपा नेता आई.पी सिंह ने ऐसे एक पोस्टर की तस्वीर के साथ ट्वीट भी किया। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने वालों के पोस्टर शहर में लगाए जाने के बाद पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के एक नेता ने सत्तारूढ़ दल के दो विवादास्पद नेताओं के तस्वीर वाले पोस्टर शहर में लगवा दिए। सपा नेता ने इन पोस्टर में लिखवा दिया कि ‘‘बेटियां रहें सावधान, सुरक्षित रहे हिन्दुस्तान।’’

बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता आई.पी सिंह ने गुरुवार रात बलात्कार के मामले में आरोपी भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और एक अन्य बलात्कार आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के तस्वीर वाले बड़े-बड़े पोस्टर ठीक उसी जगह पर लगा दिए, जहां पर योगी सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में दिसम्बर में हुई हिंसा में शामिल लोगों कें संबंध में पोस्टर लगाए थे। 

जब प्रदर्शनकारियों की कोई निजता नहीं है और उच्चन्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी योगी सरकार होर्डिंग नहीं हटा रही है तो ये लीजिए फिर। लोहिया चौराहे पर मैंने भी कुछ कोर्ट द्वारा नामित अपराधियों का पोस्टर जनहित में जारी कर दिया है, इनसे बेटियाँ सावधान रहें। pic.twitter.com/9AqGBxMoJR— I.P. Singh (@IPSinghSp) March 12, 2020

सपा नेता आई.पी सिंह ने शुक्रवार को 'भाषा' से कहा '' मैंने गुरुवार रात करीब 11 बजे शहर में करीब 50 जगह ऐसे पोस्टर लगवाये थे लेकिन देर रात करीब एक बजे आला अधिकारियों ने पुलिस की मदद से इन पोस्टरों को हटवा दिया। ये पोस्टर काले रंग के थे और इनमें कुलदीप सिंह सेंगर और चिन्मयानंद की तस्वीर थी।'' सपा नेता आई.पी सिंह ने ऐसे एक पोस्टर की तस्वीर के साथ ट्वीट भी किया। 

उन्होंने कहा, '' जब प्रदर्शनकारियों की कोई निजता नहीं है और उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी योगी सरकार होर्डिंग नहीं हटा रही है तो ये लीजिए फिर। लोहिया चौराहे पर मैंने भी कुछ अदालत द्वारा नामित अपराधियों के पोस्टर जनहित में जारी कर दिए हैं, इनसे बेटियां सावधान रहें। '' सिंह द्वारा लगाये गये पोस्टर काले रंग के है और इनमें कुलदीप सेंगर और स्वामी चिन्मयानंद की तस्वीर लगी है। 

साथ ही इन दोनों पर क्या आरोप हैं इनके बारे में भी पोस्टर में विस्तार से लिखा गया है। पोस्टर पर यह भी लिखा है ''बेटियां रहें सावधान सुरक्षित रहे हिन्दुस्तान''। सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा '' पूरे देश से मिले समर्थन के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद देता हूं। मेरा इरादा सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लालच में अंधी हो चुकी सरकार को जगाने का था। हमारी प्राथमिकता किसान की समस्या होनी चाहिए, महिला सुरक्षा होनी चाहिए, युवाओं का रोजगार होना चाहिए, देश को स्टेट्समैन की जरूरत है।'’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कुलदीप सिंह सेंगरसमाजवादी पार्टीलखनऊरेपस्वामी चिन्मयानंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा