लाइव न्यूज़ :

निजामाबाद का नाम 'अशुभ' है और इसका नाम बदल कर इन्‍दूर किया जाना चाहिएः भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: August 20, 2019 17:55 IST

जिले का मूल नाम इन्दूर था जो राजा इंद्रदत्त के नाम पर था जिन्होंने पांचवीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन किया था। अरविंद ने कहा, "लोग मांग कर रहे हैं कि इसका नाम बदलकर अब इन्दूर कर दिया जाए। मैंने लोगों से कहा कि हम बदलने की कोशिश करेंगे।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देइसका नाम हैदराबाद के पूर्व शासक "निज़ाम" के नाम पर रखा गया था।अरविंद ने मुख्यंत्री के चंद्रशेखर राव की पुत्री और टीआरएस उम्मीदवार कविता को पराजित किया था।

भाजपा सांसद डी अरविंद ने मंगलवार को कहा कि निजामाबाद का नाम 'अशुभ' है और इसका नाम बदल कर इन्‍दूर किया जाना चाहिए जो इसका पुराना नाम था।

अप्रैल में हुए आम चुनाव में अरविंद ने मुख्यंत्री के चंद्रशेखर राव की पुत्री और टीआरएस उम्मीदवार कविता को पराजित किया था। भाजपा नेता ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग भी नाम में परिवर्तन चाहते हैं। सांसद ने पीटीआई से कहा कि इसकी आवश्यकता है क्योंकि यह शहर और जिला दोनों रूप में सभी पहलुओं से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है।

इसका नाम हैदराबाद के पूर्व शासक "निज़ाम" के नाम पर रखा गया था। उन्होंने एक दिन पहले भी एक कार्यक्रम में यह मांग की थी। उन्होंने कहा कि यह नाम (निज़ामाबाद) बहुत अशुभ हो गया है और उन्होंने लोगों की भावना व्यक्त की है। इन्दूर का नाम हिंदुस्तान से संबंधित है और यह ‘‘इंडिया’’ की तरह 'इंड' से शुरू होता है।

यह एक शुभ और राष्ट्रवादी नाम है। जिले की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यहां से लगभग 175 किलोमीटर दूर निजामाबाद (निजाम-ए-आबादी) का नाम हैदराबाद के निजाम आसफ जही पर आधारित है जिन्होंने 18 वीं शताब्दी में दक्कन पर शासन किया था।

जिले का मूल नाम इन्दूर था जो राजा इंद्रदत्त के नाम पर था जिन्होंने पांचवीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन किया था। अरविंद ने कहा, "लोग मांग कर रहे हैं कि इसका नाम बदलकर अब इन्दूर कर दिया जाए। मैंने लोगों से कहा कि हम बदलने की कोशिश करेंगे।’’ 

टॅग्स :इंडियातेलंगानाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा