लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में प्रचार पर बीजेपी ने सबसे ज्यादा 1141.72 करोड़ रुपये किए खर्च, जानों कांग्रेस ने कितना किया

By भाषा | Updated: March 21, 2020 06:12 IST

गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सात राष्ट्रीय दलों सहित 32 क्षेत्रीय दलों में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 626.36 करोड़ रुपये खर्च किये, जो कि सभी दलों के खर्च का 24 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल जून में हुये लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक खर्च सत्तारूढ़ भाजपा ने किया। चुनाव सुधार से संबंधित शोध संस्था एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने चुनाव में 1141.72 करोड़ रुपये खर्च किये।गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सात राष्ट्रीय दलों सहित 32 क्षेत्रीय दलों में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 626.36 करोड़ रुपये खर्च किये, जो कि सभी दलों के खर्च का 24 प्रतिशत है।

पिछले साल जून में हुये लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक खर्च सत्तारूढ़ भाजपा ने किया। चुनाव सुधार से संबंधित शोध संस्था एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने चुनाव में 1141.72 करोड़ रुपये खर्च किये। यह सभी दलों के कुल चुनाव खर्च का 44 प्रतिशत है।

गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सात राष्ट्रीय दलों सहित 32 क्षेत्रीय दलों में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 626.36 करोड़ रुपये खर्च किये, जो कि सभी दलों के खर्च का 24 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान, 32 राजनीतिक दलों ने प्रचार पर 1495.41 करोड़ रुपये, यात्रा पर 567.19 करोड़ रुपये, उम्मीदवारों पर 528.94 करोड़ रुपये और अन्य मद में 399.03 करोड़ रूपये के व्यय का ब्योरा चुनाव आयोग को दिया है।

आयोग को राजनीतिक दलों द्वारा मुहैया कराये गये प्रचार खर्च के ब्योरे के विश्लेषण पर आधारित एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार पर सर्वाधिक (49.94 प्रतिशत) खर्च किया जबकि उम्मीदवारों पर 17.67 प्रतिशत व्यय किया ।

चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों को प्राप्त चंदे के ब्योरे के मुताबिक सात राष्ट्रीय और 25 क्षेत्रीय दलों को कुल 6405.59 करोड़ रुपये की राशि मिली। इसमें सात राष्ट्रीय दलों को 5544.34 करोड़ रुपये (86.55 प्रतिशत) और क्षेत्रीय दलों को 861.25 करोड़ रुपये (13.45प्रतिशत) की राशि मिली। सभी 32 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने कुल मिले चुनावी चंदे में से 2591.39 करोड़ रुपये खर्च किये। इसमें राष्ट्रीय दलों का कुल व्यय 2004.99 करोड़ रुपये (77.37प्रतिशत) रहा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा