लाइव न्यूज़ :

Global Warming: अगले पांच साल में बढ़ सकता है 1.5 डिग्री तापमान, UN रिपोर्ट में खुलासा, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 09, 2020 8:45 PM

Open in App
1 / 8
संयुक्त राष्ट्र की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले पांच वर्ष में औसत वैश्विक तापमान पहली बार पूर्व-औद्योगिक औसत स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 फॉरनहाइट) अधिक हो सकता है।
2 / 8
उल्लेखनीय है कि 1.5 डिग्री सेल्सियस वह स्तर है जिस पर विभिन्न देशों ने ‘ग्लोबल वार्मिंग’ को सीमित करने की कोशिश करने के लिए सहमति जतायी है।
3 / 8
वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनिया भर में औसत तापमान 1850-1900 की अवधि की तुलना में पहले ही कम से कम एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
4 / 8
इसका कारण मानव निर्मित ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा कि 20 प्रतिशत संभावना है कि 2020 से 2024 के बीच कम से कम एक वर्ष 1.5 डिग्री सेल्सियस स्तर तक पहुंच जाएगा।
5 / 8
इस अवधि में वार्षिक औसत तापमान पूर्व औद्योगिक औसत से 0.91 से 1.59 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है। यह पूर्वानुमान ब्रिटेन के मौसम विज्ञान कार्यालय की पहल पर तैयार किए गए ‘वार्षिक जलवायु पूर्वानुमान’ में शामिल है।
6 / 8
डब्ल्यूएमओ प्रमुख पेट्री तालस ने कहा कि अध्ययन से पता चलता है कि 2015 के पेरिस समझौते के लक्ष्यों को पूरा करने में देशों के समक्ष भारी चुनौती है।
7 / 8
समझौते में ग्लोबल वार्मिंग को 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने का लक्ष्य रखा गया है जो आदर्श रूप से 1.5 डिग्री से अधिक नहीं है। एजेंसी ने कहा कि पूर्वानुमान के लिए उपयोग किए जाने वाले तौर-तरीकों में कोरोना वायरस महामारी के कारण पड़ने वाले प्रभावों पर विचार नहीं किया गया है।
8 / 8
इस महामारी के कारण कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसों के उत्सर्जन में कमी आ सकती है। उन्होंने कहा, 'कोविड​​-19 के कारण औद्योगिक और आर्थिक मंदी सतत और समन्वित जलवायु कार्रवाई के लिए विकल्प नहीं है।'
टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रग्लोबल पीस इंडेक्सअमेरिकाचीनमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSwami Vivekananda Jayanti 2024 Speech: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भेजें ये मैसेज और कोट्स

कारोबारEnemy Property 2024: सरकार ने 84 कंपनियों के 2,91,536 शेयर बेचने का प्रस्ताव रखा, आखिर क्या है ‘शत्रु संपत्ति’, आखिर क्या है योजना

क्रिकेटICC T20 World Cup 2024: विश्व कप खेले रोहित और विराट, रैना ने कहा- अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शामिल करना समझदारी भरा फैसला, टी20 में 21335 रन कूटे

भारतNorth India Cold Weather Forecast: उत्तर भारत में ठंड, कोहरे और ठिठुरन ने किया जीना दूभर, कई शहर में तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा, देखें 

अन्य खेलAman Sehrawat Zagreb Open Ranking Series Tournament: चीन के पहलवान वान्हाओ जोउ को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, विवादों से जूझ रहे भारतीय कुश्ती के लिए अच्छी खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वपापुआ न्यू गिनी में भड़का दंगा; लूटपाट और आगजनी में गई 16 लोगों की जान, आपातकाल की घोषणा

विश्वचीन को संदेश, भारत के साथ आया ब्रिटेन, हिंद महासागर क्षेत्र में रॉयल नेवी के युद्धपोतों की होगी तैनाती

विश्वIsrael-Hamas war: संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्पष्ट रुख- 'आतंकवाद और बंधक बनाने को जायज नहीं ठहराया जा सकता'

विश्वब्लॉग: भारत के साथ बेहतर रहे हैं शेख हसीना के संबंध

विश्वपाकिस्तान: कुख्यात आतंकी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद काट रहा 78 साल के जेल की सजा- यूएन