North India Cold Weather Forecast: उत्तर भारत में ठंड, कोहरे और ठिठुरन ने किया जीना दूभर, कई शहर में तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा, देखें 

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 11, 2024 03:21 PM2024-01-11T15:21:34+5:302024-01-11T15:23:23+5:30

North India Cold Weather Forecast Today:  राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है जहां कई इलाकों में बीते 24 घंटे में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है और मौसम विभाग ने राज्य में अभी शीतलहर जारी रहने का अनुमान जताया है।

North India Cold Weather Forecast Today Haryana, Punjab, Narnaul coldest area with 2-5 degree Celsius temperature reached below minus 0-5 degrees Celsius in Sikar, Rajasthan below zero in Kashmir, no respite from severe cold wave | North India Cold Weather Forecast: उत्तर भारत में ठंड, कोहरे और ठिठुरन ने किया जीना दूभर, कई शहर में तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा, देखें 

photo-ani

Highlightsभारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शहर के अलग-अलग हिस्सों में "घने कोहरे" को लेकर "पीला" अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सबसे कम तापमान लोधी रोड में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

North India Cold Weather Forecast Today: उत्तर भारत में ठंड, कोहरे और ठिठुरन ने जीना दूभर कर दिया है। उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण शीत लहर की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में "घने कोहरे" को लेकर "पीला" अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सबसे कम तापमान लोधी रोड में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है जहां कई इलाकों में बीते 24 घंटे में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है और मौसम विभाग ने राज्य में अभी शीतलहर जारी रहने का अनुमान जताया है।

अलवर तथा पिलानी में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

मौसम केंद्र, जयपुर, के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सीकर में शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, चूरू में 1.0 डिग्री और अलवर तथा पिलानी में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अनुसार, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर, हनुमानगढ़, करोली जिलों में अगले दो-तीन दिन शीतलहर जारी रहने और इसका प्रकोप बढ़ने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान कहीं-कहीं दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

इसी तरह, अगले दो दिन उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम स्तर का कोहरा तथा गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में शीत दिवस भी रहने की संभावना है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजधानी जयपुर में बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप रहने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्से में कड़ाके की ठंड, नारनौल 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी। हरियाणा का नारनौल 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। भिवानी में भी ठंडी रात रही, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।

हिसार, अंबाला, करनाल और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.1 डिग्री सेल्सियस, 6.6 डिग्री सेल्सियस, 6.9 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में रात का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अंबाला, हिसार, भिवानी, सिरसा, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर समेत हरियाणा और पंजाब के कई हिस्से कोहरे के चपेट मे रहे। पंजाब के फरीदकोट में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बठिंडा और गुरदासपुर भी भीषण ठंड की चपेट में थे, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री सेल्सियस और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में क्रमश: न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, 6.3 डिग्री सेल्सियस और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, पिछले कुछ दिनों के दौरान, दोनों राज्यों और चंडीगढ़ में अधिकांश स्थानों पर दिन के समय भी भीषण ठंड पड़ रही है, जिससे अधिकतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान बरकरार, तेज शीत लहर से कोई राहत नहीं

कश्मीर में भीषण शीत लहर से कोई राहत नहीं मिल रही है और घाटी में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई सुधार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कश्मीर में मौसम शुष्क रहने और बर्फबारी नहीं होने से रात में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं।

श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। जम्मू में पिछले कुछ दिनों से श्रीनगर से अधिक ठंड पड़ रही है। जम्मू इस समय घने कोहरे की चपेट में है, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

English summary :
North India Cold Weather Forecast Today Haryana, Punjab, Narnaul coldest area with 2-5 degree Celsius temperature reached below minus 0-5 degrees Celsius in Sikar, Rajasthan below zero in Kashmir, no respite from severe cold wave


Web Title: North India Cold Weather Forecast Today Haryana, Punjab, Narnaul coldest area with 2-5 degree Celsius temperature reached below minus 0-5 degrees Celsius in Sikar, Rajasthan below zero in Kashmir, no respite from severe cold wave

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे