लाइव न्यूज़ :

DRUZHBA-5: रूस और पाकिस्तान में संयुक्त सैन्य अभ्यास, भारत को लगा झटका!, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 06, 2020 4:17 PM

Open in App
1 / 8
रूस के विशेष सुरक्षा बलों का एक दस्ता संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिये बृहस्पतिवार को पाकिस्तान पहुंच गया है। सेना ने यह जानकारी दी। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को DRUHZBA-5 (द्रजबा) नाम दिया गया है।
2 / 8
पाक सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान और रूस के बीच यह पांचवां संयुक्त सैन्य अभ्यास है। अभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा।
3 / 8
बयान में कहा गया है, ''इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के दोनों देशों की सेनाओं के अनुभवों को साझा करना है।'' सेना ने अभ्यास के बारे में इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी। 
4 / 8
रूस और पाकिस्तान की करीबी लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान की सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. पाक सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान और रूस के बीच यह पांचवां संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
5 / 8
ये संयुक्त अभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा, बयान में कहा गया है, इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के दोनों देशों की सेनाओं के अनुभवों को साझा करना है।
6 / 8
हालांकि, रूस की पाकिस्तान के साथ सैन्य साझेदारी को लेकर भारत विरोध दर्ज कराता रहा है। भारत ने रूस के सामने कई बार आपत्ति जाहिर की है कि आतंकवाद को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग करना गलत है और इससे समस्याएं और बढ़ेंगी।
7 / 8
पाकिस्तान की सेना की मीडिया विंग के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास में स्काई डाइविंग और बंधकों को छुड़ाने जैसी गतिविधियां होंगी, पाकिस्तान-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास द्रजबा हर साल आयोजित किया जाता है, साल 2016 से ही पाकिस्तान और रूस की सेनाएं संयुक्त अभ्यास करती रही हैं,इसमें आतंकवाद विरोधी और विशेष सैन्य ऑपरेशन भी शामिल हैं।
8 / 8
हालांकि, रूस भारत की इस आपत्ति को अनसुना करता रहा है, इसी साल सितंबर महीने में पाकिस्तान की सेना ने रूस के शहर असतराखान में 'कावकाज 2020' सैन्य अभ्यास में भी हिस्सा लिया था, पिछले साल रूसी सैन्य अभ्यास सेंतर 2019 में भी पाकिस्तान ने हिस्सा लिया था, इस सैन्य अभ्यास में कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उजबेकिस्तान भी शामिल हुए थे।
टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनइमरान खाननरेंद्र मोदीचीनपाकिस्तानदिल्लीडोनाल्ड ट्रम्पजम्मू कश्मीरलद्दाखअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

उत्तर प्रदेशभाजपा मीरा मांझी के जरिए अखिलेश के पीडीए को देगी चुनौती! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे चाय पीने

भारतCBSE Board Exam datesheet 2024: कक्षा 10 और 12वीं की समय सारिणी में बदलाव, छात्र ऐसे करें चेक, इस वेबसाइट पर उपलब्ध

विश्वजंग की तैयारी कर रहे हैं किम जोंग उन, विवादित समुद्री सीमा के पास दागे तोप के गोले, दक्षिण कोरिया ने येओनपयोंग द्वीप खाली करना शुरू किया

उत्तर प्रदेशसीएम योगी का दिखा अलग अंदाज, असॉल्ट राइफल से निशाना साधा, तीन दिवसीय 'नो योर आर्मी' समारोह की शुरुआत की

भारतLok Sabha Elections 2024: भाजपा ने तैयारी तेज की, सभी मोर्चों के अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक करेंगे अध्यक्ष नड्डा

विश्व अधिक खबरें

विश्वWorld Day of War Orphans 2024: क्या होता है विश्व युद्ध अनाथ दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

विश्वबांग्लादेश में चुनाव से पहले बड़ा हादसा; ट्रेन में आग लगने से 5 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वViral Video: न्यूजीलैंड की संसद में माओरी समुदाय की महिला नेता ने दिया दमदार भाषण, वीडियो वायरल

विश्वअमेरिका की चेतावनी से भी नहीं रुका हूती विद्रोहियों का हमला, लाल सागर में जहाजों पर हमले के लिए ड्रोन किया लॉन्च

विश्वहूती विद्रोहियों को अमेरिका की खुली चेतावनी, कहा- लाल सागर में जहाजों पर हमले रोकें या फिर...