लाइव न्यूज़ :

2018 में भारत की ये 5 जगहें हैं घूमने लायक

By धीरज पाल | Published: December 30, 2017 3:19 PM

2018 में आप भारत की कुछ बेहद खूबसूरत लेकिन कम चर्चित जगहों को अपने ट्रेवेल प्लान में शामिल कर सकते हैं। इन जगहों की प्राकृतिक सुंदरता देख आपको सुकून मिलेगा।

Open in App

भारत में पर्यटन की बात हो तो यात्रियों के दिमाग में कुछ जगहें फिक्स होकर बैठ गई हैं। उनमें हिमाचल प्रदेश, कसौली, शिमला, श्रीनगर, गुवाहाटी और अहमदाबाद जैसी जगहें शामिल हैं। साल 2018 आने वाला है और अगर आप पूरे साल अपनी घूमने की डायरी तैयार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ये भारत के कुछ ऐसे जगह हैं जो कि लीक से हटकर हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। हालांकि इन जगहों के बारे में कम लोगों को मालूम है लेकिन जब आप इन जगहों पर जाएंगे तो आपको एक नया अनुभव मिलेगा जो अन्य चर्चित जगहों पर मिलना शायद मुमकिन ना हो।

कोटगिरी, तमिलनाडु के नजदीक 

 

कोटगिरी तिमलनाडु में छुपी हुई बेहरीन जगहों में से एक है। यह जगह ऊटी के बेहद नजदीक स्थित है जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। कोटगिरी न केवल हरियाली और वन्यजीवों का घर है बल्कि नाल्गिरी की घाटियों से घिरा हुआ यह हिस्सा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए एक चमकदार गहना भी है। यह जगह वीकेंड के लिए सबसे उम्दा जगहों में से एक है। यहां देखने और करने की कई चीजें मौजूद हैं। आप यहां के रंगस्वामी पिलर पर जा सकते हैं या मशहूर कोडनाड की यात्रा कर सकते हैं। ठहरने के लिए यहां पर्याप्त स्टे हाउस बने हुए हैं।  

शोजा, हिमाचल प्रदेश

शोजा हिमालय का एक पहाड़ी गांव है जो खूबसूरत और प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर है। हिमाचल प्रदेश की सेराज घाटी में स्थित शोजा का जलवायू पूरे साल सामान्य रहता है। यहां बर्फ से ढके हिमालय को देख सकते हैं जो एक सफेद चादर की तरह लगती है। शोजा में देखने की कई जगहें मौजूद हैं। प्रकृति की गोद में स्थित यहां का वॉटरफॉल पॉइंट बहुत सुंदर है। इसके अलावा आप सेरोलसर झील, रघुपुर किला, जालोरी पास, तीर्थान घाटी जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यह जगह आपके लिए साल 2018 की सबसे अच्छी जगहों में से एक हो सकती है।

मौसिनराम, मेघालय

भारत में सबसे ज्यादा बारिश होने वाली जगहों में से एक मौसिनराम है जो कि मेघालय में स्थित है। यहां के लोग कई महीनों तक सूर्य की किरण देखने के लिए तरस जाते हैं। अगर आप वाकई में बारिश का आनंद लेते हुए जगहों की सैर करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। आज तक जैसी प्राकृतिक सौन्दर्यता आपने केवल तस्वीरों और ख्वाबों में देखि होगी, उसका जीता जागता नमूना है यह जगह। मौसम के अलावा यहां देखने के लिए भारत का चौथा सबसे ऊंचा वाटरफॉल 'मौसमई फॉल' मौजूद है। अगर आपको एडवेंचर में दिलचस्पी है तो आप यहां की मौसमई केव्स की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा नोहकालाई फॉल भी जा सकते हैं। यहां आप 1000 फीट ऊंचाई से पानी गिरता देख सकते हैं। 

माजुली, असम 

इतिहास और संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए सबसे बेहतरीन जगह है माजुली जो असम में स्थित है। यह विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है जो जोरहत से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। यह जगह कम पर्यटकों द्वारा जाना जाता है, लेकिन देखने लायक जरूर है। यहां कई हरे घने जंगल हैं।  यहाँ का मौसम ही इस जगह की सबसे बड़ी खूबसूरती है।

खज्जियार, हिमाचल प्रदेश 

2018 की घूमने वाली डायरी में आप हिमाचल में स्थित जगह खज्जियार को भी शामिल कर लीजिए। इस जगह को 'मिनी स्विटजरलैंड' भी माना जाता है। चीड़ और देवदार के ऊंचे-लंबे, हरे-भरे पेड़ और हरियाली से पटे पहाड़ आपको स्विट्जरलैंड का एहसास दिलाती है। यहां कई बड़े लोकप्रिय हिल स्टेशन है। खज्जियार का मौसम दिनभर सुहाना रहता है। यहां स्थित खज्जियार झील को देखना कतई न भूलें। 

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

मुसाफ़िरअकेले घूमना चाहती हैं तो देश के ये 5 ट्रेवल डेस्टिनेशन हैं सबसे सेफ

मुसाफ़िरदो दिन में घूम सकते हैं दिल्ली के आसपास की ये जगहें 

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते