दो दिन में घूम सकते हैं दिल्ली के आसपास की ये जगहें 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 22, 2017 04:06 PM2017-12-22T16:06:54+5:302017-12-22T16:33:08+5:30

दिल्ली के 200 किलोमीटर के अंदर ऐसी जगहें जहां आप वीकेंड मनाने जा सकते हैं।

5 fabulous and cheap tourist destination near to delhi | दो दिन में घूम सकते हैं दिल्ली के आसपास की ये जगहें 

दो दिन में घूम सकते हैं दिल्ली के आसपास की ये जगहें 

23 दिसंबर (शनिवार) को वीकेंड और उसके बाद क्रिसमस यानी तीन दिन की छुट्टियां। इन तीन दिन में आप घूमने के लिए दिल्ली के आस-पास जगहों की तलाश कर रहे हैं तो पांच जगहें आपके लिए मुफीद हो सकती हैं। ये सारी जगहें दिल्ली से 200 किलोमीटर के इर्द-ग‌िर्द हैं। यहां आप कम समय और कम खर्चे में क्रिसमस का आनंद ले सकते हैं। पक्षियों की नगरी भरतपुर में जा सकते हैं, प्राकृतिक सौंदर्य शहर सोहना का रुख कर सकते हैं, राजस्थान के नीमराना में जाकर आप ऐतिहासिक धरोहरों को निहार सकते हैं।    

पक्षियों की नगरी, भरतपुर 


दिल्ली से करीब 182 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भरतपुर वीकेंड पर घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह में से एक है। इस शहर का नाम भगवान राम के भाई भरथ के नाम पर रखा गया है। यह शहर 'पक्षियों की नगरी' के नाम से भी विख्यात है। यहां घूमने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है। यदि आपको तरह-तरह के पक्षी देखन अच्छा लगता हो तो आप भरतपुर बर्ड सेंचुरी में जा सकते हैं। इसे स्‍थानीय लोग केवलादेव कह कर पुकारते हैं। 29 वर्ग किमी. में फैला यह बर्ड सेंचुरी में लगभग 230 प्रजातियों की पक्षियों का घर है। यहां भारत के कोने-कोने से पक्षी आते हैं। साथ ही यूरोप, साइबेरिया, चीन, तिब्बत आदि जगहों से भी प्रवासी पक्षी आते हैं। इसके अलावा आप गंगा महारानी मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, लोहागढ़ किला जैसी जगहों पर जा सकते हैं। 

सोहना, प्राकृतिक का अनूठा संगम 

दिल्ली से 64 किलोमीटर की दूरी स्थित सोहना, हरियाणा राज्य का एक खूबसूरत शहर है। यह शहर वीकेंड मनाने के लिए काफी चर्चित है। दरअसल, सोहना अमरावली पर्वतमाला पर स्थित होने की वजह से यहां पर्यटक ‌खिचे चले आते हैं। यह शहर गर्म पानी के झरने और प्राचीन शिव के मंदिर के लिए जाना जाता है। दमदम झील यहां का विख्यात पर्यटन स्थल है जहां से आप प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकते हैं। इसके अलावा आप इस झील में बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं। क्रिसमस ट्रिप में इस जगह को शामिल कर सकते हैं। वैसे हर साल यहां फरवरी के महीने में मेले का आयोजन होता है।

किले, महल, झील और मंदिरों का शहर अलवर

दिल्ली से 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अलवर, जो राजस्थान की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अरावली पहाड़ियों के बीच बसे इस शहर का पुराना नाम शाल्वपुर था। यह जगह वीकेंड मनाने के लिए फेमस है। अलवर किले, महल, झील और मंदिरों का शहर माना जाता है। प्राकृतिक सुंदरता से घिरा यह शहर पर्यटकों को खूब भाता है। बाला किला, फतहगंज का मकबरा, सरिस्का, सिटी पैलेस ऐतिहासिक जगहें हैं, यहां आप क्रिसमस ट्रिप पर आ सकते हैं। इन जगहों पर न केवल घूमें बल्कि राजस्थान की पारंपरिक भोजन लुत्फ उठा सकते हैं जो बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं। 

वाइल्ड लाइफ के लिए जाएं केसरोली 

अगर आपको इतिहास, किला और वाइल्ड लाइफ जैसी चीजें पंसद है तो आपको केसरोली जाना चाहिए। यह दिल्ली से करीब 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह वीकेंड मनाने के लिए फेमस है। यहां स्थित हिल फोर्ट अब एक हिरिटेज होटल बन चुका है। यहां राजपुतों के इतिहास को जान सकते हैं। इसके अलावा यहां के ऐतिहासिक किलों में घूम सकते हैं। 

बावड़ी और के किलों का शहर, नीमराना

दिल्ली से 129 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नीमराना वीकेंड मनाने के लिए सबसे सही जगह है। यहां आप ऐतिहासिक किलों के अलावा बावड़ी को देख सकते हैं। यहां स्थित सरिस्का नेशनल पार्क में जा सकते हैं। सरिस्का कभी अलवर के राजपरिवार का शिकारगाह हुआ करता था।

Web Title: 5 fabulous and cheap tourist destination near to delhi

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे