लाइव न्यूज़ :

Eid al-fitr: दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर भोपाल तक बच्चे कुछ इस अंदाज में मना रहे हैं ईद, तस्वीरों में देखिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 05, 2019 8:22 AM

Open in App
1 / 7
देश भर में आज ईद-उल-फितर का जश्न है। भोपाल के ईदगाह मस्जिद में भी इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और ईद की नजाम पढ़ी।
2 / 7
ईद का उत्साह खासकर बच्चों में देखते ही बनता है। मध्य प्रदेश के भोपाल के ईदगाह मस्जिद में बच्चे भी बड़ी संख्या में नजर आये। नये कपड़े, ईदी जैसी ऐसी कुछ चीजें हैं जो बच्चों के उत्साह को और बढ़ाती हैं।
3 / 7
ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहते हैं। इस दिन घर में सेवइयां के अलावा कई लजीज पकवान बनते हैं जो बच्चों को पसंद आते हैं। बिरयानी, कबाब, हलीम जैसे पकवान ईद की खास पहचान हैं।
4 / 7
5 / 7
ईद के दिन की शुरुआत नमाज पढ़ने से शुरू होती है। देश भर के तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में लोग नमाज पढ़ते हैं और गले-मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं।
6 / 7
ईद इस्लामी कैलेंडर के शव्वाल महीने का पहला दिन होता है। हालांकि, पूरी दुनिया में इसे अलग-अलग दिनों पर मनाया जाता है। ऐसा इसलिए कि ईद को मनाने की तारीख दरअसल चांद के दिखने पर निर्भर होती है। इस दिन मुस्लिम नये कपड़े पहन कर गरीबों को दान करते हैं और नमाज अता कर अल्लाह को याद करते हैं।
7 / 7
ईद के दिन दिल्ली के जामा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोग एक-साथ नमाज पढ़ते नजर आये। ईद के इस मौके पर पढ़ी जाने वाली नमाज आम दिनों के नमाज से अलग होती है। आम तौर पर इस दिन नमाज खुले आकाश में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के साथ पढ़ा जाता है। इसका मकसद ये है कि ज्यादा से ज्यादा लोग भेदभाव भूलाकर एक साथ खड़े हों और अल्लाह को शुक्रिया कहें। इसका मकसद ये भी होता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग एक-दूसरे से मिले और मुबारकबाद दें।
टॅग्स :ईदत्योहारइस्लामदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRamadan 2024: रमजान मुबारक! मुंबई समेत भारत के अन्य हिस्सों में दिखा चांद,आज रात से शुरू तरावीह

ज़रा हटकेCultural Fest Virasat 2024: राम लाल आनंद कॉलेज में कला प्रेमियों के लिए 5 दिवसीय उत्सव का सज रहा मंच

कारोबारएडीएसईआई और सीएआईटी अगले 5 वर्षों में डायरेक्ट सेलिंग की लखपति दीदियों को करोड़पति दीदी बनाने का संकल्प लेः स्मृति ईरानी

भारतDelhi Keshopur borewell: 'कई घंटों से चल रही है मौत से जंग', 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरा व्यक्ति

भारतLok Sabha Elections 2024:"अगर घरवाला ज्यादा 'मोदी-मोदी' करे तो खाना मत देना", अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिला मतदाताओं से कहा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठHanuman Bahuk: हनुमान बाहुक के पाठ से मिलती है रोगों से मुक्ति, प्रत्येक मंगलवार को पाठ करने से क्या हैं लाभ, जानिए यहां

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 12 March 2024: आज इन 4 राशि के जातकों के लिए मंगल भारी, रहना होगा सावधान, वरना...

पूजा पाठआज का पंचांग 12 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठHolashtak 2024: होली से पहले लगने जा रहा है होलाष्टक और खरमास, शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 11 March 2024: आज मिथुन राशि के जातक अपने खर्चों पर लगाएं लगाम, जानें क्या कहता है आपका भविष्य