लाइव न्यूज़ :

WhatsApp: भारत में व्हाट्सएप सर्वर डाउन, यूजर्स परेशान

By संदीप दाहिमा | Updated: October 25, 2022 14:40 IST

Open in App
1 / 4
सोशल मीडिया मंच व्हाट्सऐप (WhatsApp) को अपनी सेवाओं में मंगलवार को व्यवधान का सामना करना पड़ा। कई उपयोगकर्ता मेटा के स्वामित्व वाले मंच पर संदेश भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ थे। ट्विटर पर 'हैशटैग व्हाट्सऐप डाउन' ट्रेंड कर रहा था और कई उपयोगकर्ताओं ने इस मुद्दे पर मजेदार मीम शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।
2 / 4
उपयोगकर्ता दोपहर 12:36 बजे से ही इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। व्हाट्सएप का वेबलिंक भी नहीं खुल रहा है। मैसेजिंग ऐप के ना चलने के से कई यूजर्स परेशान हो गए हैं। इसको लेकर ट्विटर पर यूजर्स तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। ट्रैकर्स के अनुसार, कई अन्य देशों ने भी व्हाट्सएप के साथ इस मुद्दे की सूचना दी है।
3 / 4
मेटा कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम जानते हैं कि वर्तमान में कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द @WhatsApp को सभी के लिए पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं।'
4 / 4
आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने पुष्टि की है कि व्हाट्सएप लाखों यूजर्स के लिए काम नहीं कर रहा है। वेबसाइट के हीट-मैप के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। हालांकि संभावना जताई गई है कि हर जगह इसकी सेवाएं ठप हुई हैं। ऐप का वेब क्लाइंट भी अब कनेक्ट नहीं हो रहा है।
टॅग्स :व्हाट्सऐपमेटासोशल मीडियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई