लाइव न्यूज़ :

Mumbai rains, Weather: मुंबई में बारिश, बुरा हाल, कई हिस्सों में पानी, यातायात ठप, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 6, 2020 16:01 IST

Open in App
1 / 11
मुंबई और पड़ोसी इलाकों में बुधवार से जारी भारी बारिश में बृहस्पतिवार को कुछ कमी आने के बाद कई इलाकों में जलभराव कम हुआ और यातायात सेवा बहाल की गई।
2 / 11
मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में गुरुवार दोपहर को दो बजे हाईटाइड आई। इस दौरान समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरें किनारों से टकराईं।
3 / 11
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी मुंबई के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को रिकॉर्ड बारिश हुई थी और वहां अब भी जलभराव जैसी स्थिति है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में शहर और उपगनरों में भारी बारिश तथा मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के कुछ हिस्सों में काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है।
4 / 11
बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई इलाकों में बुरा हाल है। पालघर में भी तेज बारिश के कारण करीब 22 लोग फंस गए थे, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने ऑपरेशन चलाया और सभी को बचाया।
5 / 11
आईएमडी मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस होसालिकर ने बताया कि दक्षिणी मुंबई की कोलाबा वेधशाला ने पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक 330 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज मौसम स्टेशन ने इस दौरान 146 मिमी बारिश दर्ज की।
6 / 11
‘रात से बारिश में कमी आई है लेकिन कोलाबा अगस्त में बारिश के नए रिकॉर्ड बना रहा है।’ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि दक्षिणी मुंबई के कुछ इलाकों में अब भी जलभराव की स्थिति है, जबकि शहर और उपनगर के अन्य हिस्सों में जलभराव कम हुआ है।
7 / 11
बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण कई कर्मचारियों के अदालत नहीं पहुंच पाने के चलते बृहस्पतिवार को होने वाली मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी।
8 / 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
9 / 11
बीएमसी की ओर से दी गई सुबह आठ बजे तक की जानकारी के अनुसार वडाला की बीपीटी कालोनी, मध्य मुंबई के नायर अस्पताल, दक्षिणी मुंबई की महर्षि कार्वे रोड और सक्कर पंचायत में अब भी पानी भरा है।
10 / 11
मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि पटरियों, सिग्नलों और बिजली प्रणाली की जांच के बाद छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल एवं ठाणे के बीच मुख्य लाइन और सीएसएमटी एवं वाशी के बीच हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा करीब सुबह सात बजकर 45 मिनट पर चलनी शुरू हुई।
11 / 11
बुधवार को भारी बारिश की वजह से सीएसएमटी और कु्र्ला के बीच पटरियों पर पानी भरने की वजह से सीएसएमटी-ठाणे मुख्य लाइन और सीएसएमटी-वसी हार्बर लाइन पर शाम चार बजे से सेवा निलंबित कर दी गई थी।
टॅग्स :मुंबई बारिशमुंबईमौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी