लाइव न्यूज़ :

INS Kora: नेवी ने दिखाई ताकत, एंटी शिप मिसाइल परीक्षण, लक्ष्य का काम तमाम, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2020 18:20 IST

Open in App
1 / 8
भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में अपने पोत गाइडेड मिसाइल कोरवेट आईएनएस कोरा से एक जहाज-रोधी मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2 / 8
नौसेना ने ऐसा एक अभ्यास के तहत किया जो भारत के आसपास रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में उसकी युद्धक तैयारियों को दर्शाता है। नौसेना ने कहा कि मिसाइल ने अधिकतम सीमा पर स्थित लक्ष्य को बेहद सटीकता से निशाना बनाया।
3 / 8
नौसेना ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल कोरवेट आईएनएस कोरा द्वारा दागी गई जहाज-रोधी मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में अधिकतम दूरी पर स्थित लक्ष्य को सटीकता के साथ निशाना बनाया।’’
4 / 8
पिछले सप्ताह, नौसेना ने अरब सागर में किसी स्थान पर जहाज-रोधी मिसाइल द्वारा एक डूबते जहाज को ‘‘अत्यंत सटीकता’’ के साथ नष्ट करने का एक वीडियो जारी किया था।
5 / 8
इस मिसाइल को विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और कई युद्धपोतों, लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, विमानों और नौसेना के अन्य उपकरणों के साथ किये गए एक व्यापक नौसेना अभ्यास के दौरान ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ से दागा गया था।
6 / 8
भारतीय नौसेना ने पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव के मद्देनजर चीन को एक संदेश देने के प्रयास के तहत हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी तैनाती में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ हफ्तों में कई संयुक्त समुद्री अभ्यासों में हिस्सा लिया है, जिसमें 26-28 सितंबर के बीच जापान की नौसेना के साथ तीन दिवसीय अभ्यास शामिल है।
7 / 8
भारतीय नौसेना ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ हिंद महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय अभ्यास भी किया था जिसमें कई जटिल नौसेना युद्धाभ्यास, विमान-रोधी अभ्यास और हेलीकाप्टर संचालन शामिल थे।
8 / 8
गत जुलाई में भारतीय नौसेना ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के तट पर परमाणु ऊर्जा चालित विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज के नेतृत्व में अमेरिकी नौसेना वाहक समूह के साथ सैन्य अभ्यास किया था। यूएसएस निमित्ज दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोत है। 
टॅग्स :नेवीइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनामिसाइलडीआरडीओनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहपाकिस्तानचीनजापानओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?