लाइव न्यूज़ :

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 चीजें, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

By संदीप दाहिमा | Published: December 08, 2021 7:33 PM

Open in App
1 / 6
पालक, पत्ता गोभी, हरी सब्जियों का खूब सेवन करें। इसके अलावा विटामिन ए से भरपूर पीले फल खाएं। विटामिन ए, सी और ई से भरपूर कई पीले फल आंखों के लिए फायदेमंद हैं। पपीता, संतरा, नींबू आदि के सेवन से दिन की रोशनी में देखने की क्षमता बढ़ती है।
2 / 6
नियमित रूप से अंगूर खाएं। अंगूर के सेवन से रात में देखने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा अनार के 5 से 6 पत्ते को पीस कर दिन में 2 बार लेप करने से दुखती आंख में लाभ होता हे और रोशनी भी बढ़ती है।
3 / 6
आंखों को सही रखने के लिए अच्छी नींद जरूरी है। नींद पूरी नहीं होने से आंखों के नीचे काला घेरा पड़ जाता है और रोशनी भी कम होती है। आपको रोजाना कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए।
4 / 6
आंखों की रोशनी तेज करने के लिए अपनी डाइट में प्याज और लहसुन को जरूर शामिल करें। इनमें सल्फर होता है जो आंखों के लिए ग्लूटाथाइन नामक एंटीऑक्सीडेंट तैयार करता है, जिससे रोशनी बढ़ती है।
5 / 6
त्रिफला चूर्ण को रात्रि में पानी में भिगोकर, सुबह छानकर उस पानी से आंखें धोने से आंखों के रोशनी बढ़ सकती है। पैर के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करके सोएं। सुबह के समय नंगे पैर हरी घास पर चलें व नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। इससे आपको फायदा होगा।
6 / 6
आंवले के पानी से आंखें धोने से या गुलाबजल डालने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। रात को बादाम भिगोकर सुबह खाने और पानी पीने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इससे पानी गिरना, आंखें आना, आंखों की दुर्बलता आदि से राहत मिल सकती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यSuperfood Sattu: बेहद फायदेमंद होता है सत्तू, गर्मी के मौसम में जरूर करें इसका सेवन, मिलेंगे कई फायदे

स्वास्थ्यBenefits of Bhringraj: भृंगराज में केवल बालों को स्वस्थ्य करने का राज नहीं है, जानिए इसके छुपे हुए आयुर्वेदिक गुणों के बारे में

स्वास्थ्यगर्मी के मौसम में क्यों बढ़ जाते हैं मलेरिया और डेंगू के मामले? जानिए मच्छर जनित बीमारियों से बचने के तरीके

स्वास्थ्यमच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए आजमाएं ये प्राकृतिक उपाय, उपयोग में बेहद आसान और सस्ते भी हैं

स्वास्थ्यSuperfood Cucumber: सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है खीरा, अपनी डाइट में करें शामिल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यअपनी जीवनशैली को बेहतर करने के लिए क्या लें?

स्वास्थ्यMale fertility: इन आदतों से घट सकती है पुरुषों की प्रजनन क्षमता, स्पर्म काउंट हो जाता है कम, जानें

स्वास्थ्यIMD के लगाएं अनुमान के बीच डॉक्टर ने दी ये बड़ी सलाह, कहा- 'नवजात को लेकर मां रहे सतर्क'

स्वास्थ्यTender coconut water: गर्मी में सबसे ताजा और हाइड्रेटिंग होता जय नारियल पानी, जानें इसके 5 लाभ के बारे में

स्वास्थ्यसेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है दलिया, जानें इस सुपरफूड के 5 फायदों के बारे में