लाइव न्यूज़ :

रात को इन 10 चीजों को खाने से होता है डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और बवासीर जैसी बीमारियों का खतरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 13, 2019 7:18 AM

Open in App
1 / 10
रात को हमेशा बहुत हल्का और कम खाना चाहिए। सोने से पहले बहुत ज्यादा खाने से मोटापा, अनिद्रा, डायबिटीज, कब्ज, बवासीर और दिल और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। कई अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि जो लोग रात को कम खाना खाते हैं, वो एक लंबा और स्वस्थ जीते हैं। आयुर्वेद में खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें हर हाल में रात को खाने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं वो कौन-कौन चीजें हैं।  
2 / 10
रात को चावल यानि की भात का सेवन करना नुकसानदायक होता है, चावल में कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होता है, इसीलिए रात के समय इसका पाचन आसान नही होता है।
3 / 10
खट्टे फल सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन इन फलों को हमेशा दिन में ही खाना चाहिए, रत में खट्टे फल खाने से एलर्जी की प्रॉब्लम हो सकती है।
4 / 10
सुबह नाश्ते में केले के साथ दूध का सेवन करने से शरीर ताकतवर और मजबूत बनता है, केला रात के समय नही खाना चाहिए, क्योंकि केले की तासीर ठंडी होती है।
5 / 10
अचार भले ही हमारे भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता हो लेकिन रात के समय अचार खाने से पाचन क्रिया खराब हो सकती है, और एसिडिटी और गैस की प्रॉब्लम हो सकती है।
6 / 10
कई लोग भोजन के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं, लेकिन रात में मिठाई का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए रात में मीठी चीजें न खाएं।
7 / 10
कॉफ़ी में कैफीन होता है और इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। वैसे बेहतर नींद के लिए थोड़ी बहुत मात्रा में कैफीन का सेवन बेहतर नींद में सहायक है लेकिन अगर आप दिनभर किसी भी रूप में कैफीन का सेवन करते रहते हैं, तो रात को कैफीन वाली चीजों के सेवन से आपको नुकसान हो सकता है।
8 / 10
अजवाइन, गाजर, ककड़ी, अदरक, तरबूज सभी पानी वाली चीजें हैं जिन्हें रात में खाने से पेशाब ज्यादा आता है। इससे आपको बीच रात में नींद के दौरान पेशाब आ सकता है जिससे आपकी नींद प्रभावित होती है।
9 / 10
रात में मसालेदार चीजों के सेवन से गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स (गर्ड) की समस्या हो सकती है। इससे आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है या आपकी नींद बीच रात में खुल सकती है। ये चीजें शरीर के तापमान को बढ़ाकर नींद को प्रभावित कर सकती हैं।
10 / 10
फैटी फ़ूड जैसे फ्राइज़, चिप्स, पिज्जा, चीज़ बर्गर, लाल मीट आदि  भी नींद को प्रभावित करने के लिए जाने जाते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि फैट से भरपूर चीजें खाने से दिन में नींद आने लगती है जिससे रात की नींद प्रभावित हो सकती है।
टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBenefits Of Flaxseed: अलसी से बढ़ता है पुरुषों का स्पर्म काउंट, आयुर्वेदिक में हजारों वर्षों से हो रहा अलसी का उपयोग, जानिए इसके फायदे

स्वास्थ्यBenefits Of Clovel: पुरुषों के लिए बहुत गुणकारी है लौंग, कई समस्याओं को करता है दूर, आज जान लीजिए अपने फायदे की बात

स्वास्थ्यBenefits Of Onion: सिर के झड़ते बालों को रोकिये, बनाइये बालों को स्वस्थ्य, घना और मजबूत बस एक प्याज से

स्वास्थ्यHealth Tips: आंवले के 10 सेहतमंद फायदे, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month 2024: थायराइड को कंट्रोल करते हैं ये आयुर्वेदिक उपचार, स्वस्थ रहने के लिए आज से ही करें ये काम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यअगर एक बार पड़ चुका हो दिल का दौरा तो इन बातों का रखें ध्यान, जानिए क्या करें और क्या न करें

स्वास्थ्यपीठ दर्द और लोवर बैक पेन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये सुरक्षित घरेलू उपचार

स्वास्थ्यHeart Attack: कैसे पता चलेगा 'दिल का दौरा', क्या हैं इसके लक्षण, जानिए क्या कहता है WHO

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: एक दिन में कोविड-19 के 120 नए मामले, वायरस से दिल्ली में एक की मौत, जानें हालात

स्वास्थ्यनींबू के रस के ये फायदे जरूर जानना चाहिए, कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद कर सकता है