मत चटकाओ उंगलियां, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर, हो सकती हैं ये बीमारियां By संदीप दाहिमा | Published: September 21, 2022 6:43 AMOpen in App1 / 4कई लोगों को अपने हाथों की उंगलियां चटकाने की आदत होती है। उंगलियां चटकाते हुए हड्डियों में से आवाज भी आती है, कई बार दर्द होता है और कई बार लोगों को ऐसा करने से रिलैक्स भी फील होता है। लेकिन क्या उंगलियां चटकाना एक गलत आदत है?2 / 4कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि कई बार जब उंगलियों के जॉइंट्स में हवा भर जाती है, तब बहे उंगलियां चटकाने पर ये हवा अचानक रिलीज होती है। जिस वजह से चटक आवाज आती है। कई बार आवाज काफी तेज आती है तो कई बार धीमी होती है। आवाज आना या ना आना पूरी तरह से मेडिकल कारण है।3 / 4हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो उंगलियां अधिक चटकाने से उंगलियों के बीच का पानी यानी लिगामेंट साइनोवायल फ्लूइड कम होने लगता है। यह अपनी जगह से हिलने लगता है। इस आदत को अगर काफी बढ़ा दिया जाए तो धीरे धीरे ये पानी ख़त्म हो जाता है और इसकी जगह उंगलियों के बीच कार्बन जमा होने लगती है। इस कार्बन की वजह से उंगलियों की हड्डियां आपस में टकराती हैं और गठिया रोग का कारण बनती हैं।4 / 4उंगलियां चटकाने से जॉइंट्स में सूजन भी आ जाती है। अगर समय रहते इस सूजन की पहचान ना हो और आदत भी छोड़ी ना जाए तो ये परेशानी गंभीर रूप ले सकती है। हरा समय सूजन और दर्द का शिकार हो सकते हैं। कई बार तो इस तरह के दर्द ताउम्र भी पीछा नहीं छोड़ते हैं। डॉक्टरों की मानें तो यह दर्द उंगलियों के सॉफ्ट टिश्यूज में सूजन के कारण होता है और बिना इलाज के नहीं जाता। और पढ़ें Subscribe to Notifications