लाइव न्यूज़ :

अचानक हड्डियों में आने वाली आवाज है इस गंभीर बीमारी का लक्षण, इन 4 चीजों से मिलेगी राहत

By संदीप दाहिमा | Published: August 03, 2019 7:25 AM

Open in App
1 / 6
Cracking joints: क्या आपको कभी अचानक चलने, उठने और बैठने से घुटनों, कूल्हे और कोहनी की हड्डियों की कट-कट की आवाज आई है? क्या यह हड्डियों से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हैं?
2 / 6
जोड़ों से आने वाली आवाज को मेडिकल भाषा में क्रेपिटस कहा जाता है। क्रेपिटस सामान्य लोगों के जोड़ों को हिलाने-डुलाने पर आने वाली ध्वनि का मेडिकल नाम है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जोड़ों के भीतर रहने वाले द्रव में हवा के छोटे बुलबुले फूटते हैं। इन्हीं बुलबुलों के फूटने से यह आवाज पैदा होती है। कई बार जोड़ों के बाहर मौजूद मांसपेशियों के टेंडन या लिगामेंट्स की रगड़ से भी आवाज सुनाई देती है।
3 / 6
जोड़ों में हल्की चटकने की आवाज आना ऑस्टियोआर्थराइटिस का संकेत हो सकता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस एक तरह का गठिया रोग है, जिसमें हड्डियों के सिरों पर लचीले ऊतकों की संख्या कम हो जाती है। घुटनों के जोड़ों पर मौजूद कार्टिलेज धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। जैसे ही क्षतिग्रस्त घुटने का जोड़ गति करता है इससे टूटने या चटकने जैसी आवाजें आती हैं, जिसे घुटने की चरचराहट कहते हैं। यह आवाजें घुटने में अक्सर होती हैं और आमतौर पर दर्द नहीं देतीं।
4 / 6
अगर किसी बच्चे या किशोरावस्था में हड्डियों से कट-कट की आवाज आ रही है और उसकी हड्डियों में कोई दर्द या परेशानी का अनुभव नहीं हो रहा है तो परेशानी की कोई बात नहीं है। इसका मतलब यह नहीं कि बच्च्चे की हड्डियां कमजोर हैं या उसके शरीर में कैल्शियम की कमी है। हड्डियों से कट-कट की आवाज आने का मतलब है कि उसकी हड्डियों में वायु अधिक है। इस वजह से हड्डियों के जोड़ों में एयर बबल्स बनते हैं। और टूटते हैं। जिसकी वजह से हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है।
5 / 6
अगर आपको अक्सर यह समस्या होती है, तो जैसा हमने बताया यह गठिया का या हड्डियों के जोड़ों में लुब्रिकेंट की कमी का संकेत हो सकते हैं। इसलिए इससे समय पर राहत पाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कई घरेलू उपाय ट्राई कर सकते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रात को आधा चम्मच मेथी दाना पानी में भिगो दें और सुबह मेथी दानों को चबा-चबा कर खाएं। उसके बाद पानी पी लें। इससे हड्डियों के बीच एयर बबल्स की समस्या खत्म हो सकती है।
6 / 6
कई बार आवाज आने के मतलब हड्डियों के जोड़ों में लुब्रिकेंट की कमी का संकेत हो सकता है। अक्सर देखा जाता है कि ज्यादा उम्र के लोगों की हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है और दर्द होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए और कैल्शियम की पूर्ति के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें। इसके अलावा दिन में एक बार गुड़ और भुने हुए चने जरूर खाएं। इससे हड्डियों की कमजोरी दूर हो जाएगी।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य'माँ, पिताजी, मैं ऊब गया हूँ!' इन छुट्टियों में बच्चों को अपनी बोरियत से निपटना कैसे सिखाएं

स्वास्थ्यCovid JN.1 के खिलाफ रामबाण का काम करेंगे ये सुपरफूड्स, इम्यूनिटी सिस्टम होगा मजबूत

स्वास्थ्यHealth Benefits of Sesame Seeds: सर्दियों में तिल खाने से होगा जबरदस्त फायदा, पोषक तत्वों से भरपूर है ये सुपरफूड

स्वास्थ्यHealth Tips 2024: नववर्ष की शुरुआत के साथ अपनी इन आदतों में करें बदलाव, पूरे साल रहेंगे स्वस्थ

स्वास्थ्यHealth Tips: महिलाएं 35 की उम्र के बाद जरूर कराएं ये टेस्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यBLOOD BANK: ...ताकि जरूरतमंदों को न होने पाए खून की कमी 

स्वास्थ्यCOVID-19 case updates: 24 घंटे में 774 नए केस, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत, ठंड और वायरस के नए उपस्वरूप ‘जेएन.1’ के कारण तेजी

स्वास्थ्यCovid-19 Virus: भारत में कोरोना का कहर, 24 घंटो में 12 की मौत, तेजी से बढ़े वायरस के मामले

स्वास्थ्यCOVID-19 case updates: कोविड संक्रमण के 761 मामले, 12 लोगों की मौत, केरल में कोरोना विस्फोट, 1249 केस, जानें अन्य राज्य का हाल, देखें अपडेट

स्वास्थ्यCovid-19 JN.1 variant: 12 राज्यों में चार जनवरी तक जेएन.1 केस 619, कर्नाटक में हालत गंभीर, 199 मामले दर्ज, जाने केरल , महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और आंध्र प्रदेश का हाल