Coronavirus: कोरोना काल में सेहत के लिए जरूरी हैं ये 6 चीजें, इम्यूनिटी होगी मजबूत, बीमारियों से होगा बचाव By संदीप दाहिमा | Published: June 23, 2020 5:43 AMOpen in App1 / 6सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को मजबूजी देते हैं जिससे शरीर को भूख का एहसास नहीं होता है और वजन तेजी से घटता है। सेब में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिमाग में खून के प्रवाह को सही करते हैं। बात करें, तो इसे पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। सेब सामान्य से लेकर गंभीर शारीरिक समस्याओं का इलाज करने की क्षमता रखता है। सेब के गुण आपको डायबिटीज, हृदय रोग, अस्थमा और यहां तक कि कैंसर से बचाने में भी सहायक है।2 / 6इसमें विटामिन ई होता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाता है, शरीर के ऊतकों को नुकसान से बचाता है, बालों और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है। यह एंटीबॉडी के उत्पादन में सहायक होता है। यह फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी, के, फोलेट और बी 6 का एक अच्छा स्रोत है। एवोकैडो का काली मिर्च सलाद या तोरी पास्ता में उपयोग करें।3 / 6यह एक शक्तिशाली एंटी-वायरल फूड है। इसे आप कच्चा, मैश करके या सूप में डालकर खा सकते हैं। कटा हुआ कच्चा लहसुन को एक चम्मच कच्चे शहद के साथ मिलाकर खाएं और साथ में एक लौंग का भी सेवन करें। इस मिश्रण को कम से दो से तीन दिनों तक लें। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है।4 / 6ब्रोकली शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें कोलीन होता है जो आपके पेट के लिए अच्छा होता है। अपने ब्रोकोली को पकाने के बजाय इसे कच्चा खाने की कोशिश करें, क्योंकि यह इस तरह से अधिक पौष्टिक है।5 / 6अदरक में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के सभी गुण होते हैं। आप इसका ज्यादा फायदा लेने के लिए इसे मैश्ड करके चक्र फूल और शहद के साथ खा सकते हैं। इस मिश्रण को कम से कम तीन दिन तक लें।6 / 6यदि आप अपने आहार में जिंक शामिल करना चाहते हैं, तो अपने आहार में मशरूम को शामिल करें। मशरूम कैलोरी में कम होते हैं और विटामिन ए, सी, ई और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरे होते हैं। इनमें जर्मेनियम की कुछ मात्रा भी होती है, कुछ सब्जियों में पोषक तत्व कम ही पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को प्रभावी ढंग से ऑक्सीजन का उपयोग करने में मदद करते हैं। और पढ़ें Subscribe to Notifications