लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: रोज खाएं ये 8 चीजें, शरीर बनेगा ताकतवर, कोरोना से लड़ने में मिलेगी मदद

By संदीप दाहिमा | Published: June 09, 2020 5:52 PM

Open in App
1 / 8
घी हमारे सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यदि शरीर में कमजोरी महसूस हो रही हो तो घी का सेवन जरूर करें। रोज शाम का भोजन करने के बाद घी और शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। इससे याददाश्त के साथ साथ शरीर की ताकत भी बढ़ती है।
2 / 8
ताकत के लिए आंवला एक बहुत बड़ा चमत्कारी उपाय है। लगभग 10 ग्राम हरे और कच्चे आंवला को शहद के साथ जरूर खाएं। इसे रोज सुबह किसी खट्टे फल की तरह शहद लगाकर खाएंगे तो शारीरिक कमजोरी छूमंतर हो जाएगी।
3 / 8
दुबले- पतले हैं तो आपको यह मोटे- ताजे बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। आलू दुनिया की सबसे ज्यादा खाने के लिए उगाई जाने वाली सब्जी है। आलू में विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा आलू में मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक भी मौजूद होता है। आलू से हमें कार्बोहाइड्रेट के रूप में स्टार्च प्राप्त होता है जिसका कुछ हिस्सा फाइबर की तरह काम करता है।
4 / 8
फाइबर से भरपूर दलिया ना केवल हेल्दी तरीके से आपका वजन बढ़ाता है बल्कि आपकी भूख को कंट्रोल में भी रखता है। आप इसमें विभिन्न सब्जियां मिलाकर इसके पोषक तत्वों को बढ़ा सकते हैं।
5 / 8
बेशक कई लोग ओट्स को वजन कम करने के लिए खाते हैं लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको इसमें कुछ दूसरी हेल्दी चीजें मिक्स करनी चाहिए। यानीं आप एक कटोरी ओट्स में बादाम का दूध, तीन अंडों का सफेद हिस्सा और एक अंडे की जर्दी डालकर खा सकते हैं। ऐसा करने से इसमें कैलोरी की संख्या बढ़ जाती है।
6 / 8
एक दिन में एक कप अंजीर खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।
7 / 8
वजन बढ़ाने के लिए आपको सुबह नाश्ते में नियमित रूप से पराठे खाने चाहिए। आप गेहूं, बाजरा या ज्वार का पराठा बना सकते हैं। इसे टेस्टी बनाने के लिए इसमें विभिन्न तरह की सब्जियां जरूर मिलाएं। ध्यान रहे कि पराठा बनाने के लिए बहुत ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें। फाइबर से भरपूर दलिया ना केवल हेल्दी तरीके से आपका वजन बढ़ाता है बल्कि आपकी भूख को कंट्रोल में भी रखता है। आप इसमें विभिन्न सब्जियां मिलाकर इसके पोषक तत्वों को बढ़ा सकते हैं।
8 / 8
केला कमजोर शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाता है। कहते हैं कि दोपहर के खाने के थोड़ी देर बाद दो केले खाने से यौन दुर्बलता खत्म होती है और शरीर मजबूत होता है, हालांकि केला सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सकोरोना वायरसडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID 19 Update: देश में कोरोना का कहर, 24 घंटो में कोविड के 269 नए मामले, 3 लोगों की मौत

स्वास्थ्यकोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है Disease X, जानिए इस वायरस के बारे में सबकुछ

स्वास्थ्यCOVID 19 Update: देश में कोरोना का कहर, 24 घंटो में 180 नए मामले, 3 लोगों की मौत

स्वास्थ्यWinter Health Tips: सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए पिएं हल्दी वाला दूध, होगा जबरदस्त फायदा

स्वास्थ्यHeart Health: सुबह की ये 5 अच्छी आदतें, सर्दियों में भी रखेंगी दिल का ख्याल; अभी करें फॉलो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यमुंबई: फिर एक बार कोविड-19 का डर सताने लगा, जेएन.1 वैरिएंट का पहला मामला 41 साल के व्यक्ति में मिला

स्वास्थ्यअध्यात्म से पहचानिए अपनी आतंरिक शक्ति: रेवति का सोल स्कूल और चक्र वेबिनार है एक अद्वितीय आत्मा का सफर

स्वास्थ्य'15 मार्च से पहले मालदीव छोड़े भारतीय सेना', चीन से लौटे मोहम्मद मुइज्जू ने दी डेडलाइन

स्वास्थ्यCovid-19 Update: भारत में कोरोना वायरस के 441 नए मामले

स्वास्थ्यHealth Tips: जीवनशैली और खानपान के कारण मोटापे की समस्या!, कौन सी बीमारियों का खतरा?, लक्षण क्या है?, सावधानी बरतें