आप भी सावन में रख रहे हैं व्रत तो घर पर तैयार कर सकते हैं ये 7 फलाहारी व्यंजन By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 01, 2018 7:47 AMOpen in App1 / 7इस सावन में कुट्टू के आटे का पराठा भी बना कर खा सकते हैं। यह पराठा आम पराठा से थोड़ा अलग होता है। चूंकी कुट्टू का आटा जल्दी एक साथ गूंदा नहीं जा सकती इसलिए इस पराठे को बनाते समय पराठा फट-फट जाता है।2 / 7आप इस सावन में काला चना का सन्दल भी बनाकर खा सकते हैं। अगर आप सावन के व्रत में नमक का सेवन करते हैं तो यह सन्दल आपके टेस्ट को और बढ़ा देगा।3 / 7अगर सावन के व्रत में कुछ अलग और नया खाने का मन है तो आप कुट्टू के आटे का पोहा खा सकते हैं। सब्जियों से मिलकर बने इस पोहे में स्वाद के साथ भरपूर पोषण भी होता है। 4 / 7साबूदना भी व्रत में खाया जाने वाला सबसे कॉमन व्यंजन है। आप भी इसे इस सावन के व्रत में आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए साबूदाने के आटें को तैयार करना पड़ता है और फिर इसी को बेल कर यह साबूदाना ठेपला तैयार होता है जिसे आप दही के साथ खा सकते हैं।5 / 7यह किसी भी व्रत का सबसे अच्छा खाना होता हैं। इसे बनाने के लिए ना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और यह खाने में ये उतने ही स्वादिष्ट होते हैं। आप इसे बिना नमक के भी बना सकते हैं मगर इनका स्वाद नमक के साथ और भी अच्छा होता है। 6 / 7सावन के व्रत में ज्यादातर सिंघाड़े को खाया जाता है। मगर सिर्फ सिंघाड़े का हलवा खाकर आप भी ऊब चुके हैं तो इस व्रत सिंघाड़े की पूड़िया खा सकते हैं।7 / 7समा के चावल के साथ आप व्रत के समय पुलाव भी बना सकती हैं। इसमें आप मूंगफली और ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। इससे यह और भी स्वादिष्ट और सेहतमंद हो जाते हैं। और पढ़ें Subscribe to Notifications