Immunity Booster Foods: ये 5 चीजें खाएं बढ़ेगी इम्युनिटी पावर, बीमारियों का खतरा होगा कम

By संदीप दाहिमा | Published: September 22, 2023 04:13 PM2023-09-22T16:13:13+5:302023-09-22T16:13:13+5:30

Next

संतरा एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है, जो कई स्वास्थ्य लाभ के साथ जुड़ा हुआ है। हेल्थलाइन के अनुसार वे विटामिन सी के अलावा फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे थायमिन, फोलेट और पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत हैं।

नींबू को वजन घटाने और दिल और पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए जाना जाता है। नींबू में साइट्रिक एसिड मूत्र की मात्रा और शरीर में पीएच स्तर को बढ़ाकर गुर्दे की पथरी को रोकने में मदद करता है।

शिमला मिर्च विटामिन ई और ए, फाइबर और खनिज जैसे फोलेट और पोटेशियम का एक स्रोत है। अध्ययनों से पता चला है कि यह एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति के कारण आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और एनीमिया को रोकता है। यह न के आयरन का बल्कि विटामिन सी का भी भंडार है।

अमरूद पोटैशियम और फाइबर से भी भरपूर होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि वे रक्त शर्करा के स्तर में सुधार करते हैं और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और ऐंठन जैसे मासिक धर्म के दर्दनाक लक्षणों को दूर करने में भी मदद करते हैं।