लाइव न्यूज़ :

सोना-चांदी आज का भाव, जानें अपने शहर का आज का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: September 8, 2025 19:40 IST

Open in App
1 / 6
स्टॉकिस्ट की ताजा बिकवाली के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गईं और 200 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 200 रुपये टूटकर 1,06,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई।
2 / 6
शनिवार को, राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900-900 रुपये बढ़कर क्रमशः 1,07,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 1,07,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था। चांदी भी बिकवाली के दबाव में रही और 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।
3 / 6
शनिवार को चांदी 1,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। इस बीच, वायदा बाजार में, सोने और चांदी ने शुरुआती गिरावट के बाद तेजी से वापसी की और नए शिखर को छुआ। एमसीएक्स के वायदा कारोबार में, अक्टूबर डिलिवरी वाले सोने की कीमत 447 रुपये बढ़कर 1,08,175 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसी प्रकार, दिसंबर वायदा भी 370 रुपये की छलांग लगाकर 1.09 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया।
4 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोना अब भी तेजड़ियों के नियंत्रण में है; सोमवार को शुरुआती कारोबार में इसकी थोड़ी कमजोर शुरुआत हुई। हालांकि, सुरक्षित निवेश की मांग, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और स्थिर अमेरिकी डॉलर के समर्थन से, यह शुरुआती गिरावट से उबरकर तेजी की ओर बढ़ा।'
5 / 6
चांदी वायदा कीमतों में और भी मज़बूत वापसी हुई। सोमवार को मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 1,703 रुपये बढ़कर 1,26,400 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुँच गई।
6 / 6
वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 35.11 डॉलर या एक प्रतिशत की तेज़ी के साथ 3,621.92 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। इसके अलावा, कॉमेक्स पर दिसंबर डिलिवरी के लिए सोना वायदा 3,662 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.67 प्रतिशत बढ़कर 41.83 डॉलर प्रति औंस हो गया।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स