लाइव न्यूज़ :

Share Market: बाजार में छठे दिन गिरावट, सेंसेक्स 142 अंक और टूटा

By संदीप दाहिमा | Updated: February 24, 2023 19:51 IST

Open in App
1 / 7
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरों को और बढ़ाने की आशंका के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक शुक्रवार को कारोबार के दौरान अपनी शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सके और बीएसई सेंसेक्स करीब 142 अंक टूटकर बंद हुआ।
2 / 7
कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की ताजा निकासी और एचडीएफसी के दोनों शेयरो में बिकवाली के दबाव से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। शेयरखान बीएनपी परिबास के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया ने कहा, ''निफ्टी में सकारात्मक शुरुआत हुई, लेकिन यह ऊपरी स्तर पर टिक नहीं सका और कारोबार आगे बढ़ने के साथ सूचकांक लगातार छठे दिन गिरकर बंद हुआ।
3 / 7
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''घरेलू बाजार में मोटे तौर पर आत्मविश्वास की कमी दिख रही है। वैश्विक बाजारों में बढ़त के बावजूद घरेलू बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज हुई। एफआईआई द्वारा घरेलू बाजार में बिकवाली जारी है।'' बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.17 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में 0.15 प्रतिशत की गिरावट आई।
4 / 7
सेंसक्स में महिंद्रा और महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, मारुति, एलएंडटी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल गिरने वाले प्रमुख शेयर थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट में बढ़त रही।
5 / 7
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''घरेलू बाजार में मोटे तौर पर आत्मविश्वास की कमी दिख रही है। वैश्विक बाजारों में बढ़त के बावजूद घरेलू बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज हुई। एफआईआई द्वारा घरेलू बाजार में बिकवाली जारी है।'' बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.17 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में 0.15 प्रतिशत की गिरावट आई।
6 / 7
क्षेत्रवार बात करें तो धातु में 2.39 प्रतिशत, जिंस में 1.17 प्रतिशत, वाहन में 0.99 प्रतिशत, रियल्टी में 0.70 प्रतिशत, एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों) में 0.40 प्रतिशत और बिजली में 0.38 प्रतिशत की गिरावट हुई। दूसरी ओर ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं, तेल और गैस सूचकांक बढ़त में बंद हुए। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
7 / 7
दूसरी ओर जापान के निक्की में बढ़त रही। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़कर बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत पर चढ़कर 82.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,417.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?