लाइव न्यूज़ :

एलआईसी के पास करीब 64772 करोड़ रुपये की संपत्ति, दुनिया में 10 सर्वाधिक मूल्यवान बीमा ब्रांड, जानिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2022 20:51 IST

Open in App
1 / 6
विनिवेश के लिये तैयार देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम लि.) 8.656 अरब डॉलर (करीब 64,772 करोड़ रुपये) के मूल्यांकन के साथ देश का सबसे मजबूत और बड़ा ब्रांड है। यह मूल्यांकन इसे दुनिया में तीसरा सबसे ‘मजबूत’ बीमा ब्रांड बनाता है।
2 / 6
ब्रांड को लेकर परामर्श देने वाली लंदन की ब्रांड फाइनेंस के अनुसार एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 2022 तक 43.40 लाख करोड़ रुपये यानी 59.21 अरब डॉलर तथा 2027 तक 59.9 लाख करोड़ रुपये (78.63 अरब डॉलर) होने का अनुमान है।
3 / 6
एलआईसी 2021 में वैश्विक ब्रांड रैंकिंग में 32 स्थान की छलांग के साथ 206वें स्थान पर पहुंच गई है। ब्रांड फाइनेंस के अनुसार 2021 में 8.655 अरब डॉलर मूल्यांकन के साथ एलआईसी देश में सबसे बड़ा और मजबूत ब्रांड है। इसका मूल्यांकन 2020 में 8.11 अरब डॉलर था। यानी इसमें 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
4 / 6
रिपोर्ट के अनुसार एलआईसी अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले ब्रांड की ताकत के रूप में 84.1 अंक के साथ पहले पायदान पर है। जबकि दुनिया में इटली की पोस्ट इटालियन और स्पेन की मैपफ्रे के बाद विश्व स्तर पर ब्रांड की ताकत में तीसरे स्थान पर है। साथ ही यह दुनिया में 10 सर्वाधिक मूल्यवान बीमा ब्रांड में से एक है।
5 / 6
यह रिपोर्ट नवंबर, 2021 में तैयार हुई थी लेकिन इसे अब सार्वजनिक किया गया है। यह दिलचस्प है कि जब दुनिया की 100 प्रमुखा बीमा कंपनियों का ब्रांड मूल्य 2021 में छह प्रतिशत घटकर 433 अरब डॉलर रहा, वहीं एलआईसी का ब्रांड मूल्य 6.8 प्रतिशत बढ़ा। रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 में 5 चीनी बीमा कंपनियां हैं।
6 / 6
पिंग एन इंश्योरेंस ब्रांड मूल्य में 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने के बावजूद दुनिया की सबसे मूल्यवान बीमा ब्रांड बन गयी है। शीर्ष 10 में अमेरिका की दो कंपनियां हैं, जबकि फ्रांस, जर्मनी और भारत की एक-एक कंपनियां हैं। एलआईसी एकमात्र घरेलू बीमा कंपनी है जो शीर्ष 10 में सबसे मजबूत ब्रांड और शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान बीमा ब्रांड में शामिल है। 
टॅग्स :एलआईसीLIC IPOफ़्रांसअमेरिकाजर्मनीब्रिटेनभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी