International Women's Day 2024: राष्ट्रीय चार्टर में गर्भपात अधिकार को शामिल करने वाला पहला देश फ्रांस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मजबूत संदेश दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 8, 2024 07:09 PM2024-03-08T19:09:08+5:302024-03-08T19:10:17+5:30

International Women's Day 2024: फ्रांस के संविधान में संशोधन को अंकित करने के लिए 19वीं सदी के प्रिटिंग प्रेस का उपयोग किया।

International Women's Day 2024 France first country to include abortion rights in its national charter sends strong message Women's Day | International Women's Day 2024: राष्ट्रीय चार्टर में गर्भपात अधिकार को शामिल करने वाला पहला देश फ्रांस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मजबूत संदेश दिया

सांकेतिक फोटो

Highlightsप्रावधान को फ्रांसीसी सांसदों ने इस सप्ताह के शुरूआत में मंजूरी दी थी।अमेरिका में गर्भपात पर विचार बंटे हुए हैं।लगभग पूरे यूरोप में इसे कानूनी मान्यता मिली हुई है।

International Women's Day 2024: फ्रांस ने गर्भपात के अधिकार को शुक्रवार को अपने संविधान में शामिल कर महिला अधिकारों का समर्थन करने का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक मजबूत संदेश दिया। न्याय मंत्री एरिक डी. मोरेत्ती ने एक विशेष सार्वजनिक समारोह में, फ्रांस के संविधान में संशोधन को अंकित करने के लिए 19वीं सदी के प्रिटिंग प्रेस का उपयोग किया। इसके साथ ही, फ्रांस अपने राष्ट्रीय चार्टर में गर्भपात के अधिकार को शामिल करने वाला पहला देश हो गया है। इस प्रावधान को फ्रांसीसी सांसदों ने इस सप्ताह के शुरूआत में मंजूरी दी थी।

अमेरिका में, गर्भपात पर विचार बंटे हुए हैं। वहीं, लगभग पूरे यूरोप में इसे कानूनी मान्यता मिली हुई है। फ्रांस में इसे जोरदार समर्थन मिला है जहां इसे राजनीति के मुद्दे के बजाय लोक स्वास्थ्य का विषय माना जाता है। फ्रांसीसी सांसदों ने सोमवार को संविधान संशोधन को 72 के मुकाबले 780 मतों से मंजूरी दी थी और इस कदम का कई धुर दक्षिणपंथी सांसदों ने समर्थन किया था।

फ्रांस में अपने साथियों (पार्टनर) द्वारा महिलाओं की हत्या की दर लगातार उच्च रही है और मशहूर हस्तियों तथा अन्य पुरुषों द्वारा महिलाओं के किये जाने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ मुकदमा चलाने की चुनौतियां बरकरार हैं। फ्रांस में विशेष रूप से ऐसी महिलाओं को कम वेतन और पेंशन मिलती है जो श्वेत नहीं हैं।

Web Title: International Women's Day 2024 France first country to include abortion rights in its national charter sends strong message Women's Day

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे