लाइव न्यूज़ :

World Badminton Championships: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप कब से है, भारत के कौन से खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा, क्या है शेड्यूल, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: August 17, 2022 12:20 IST

वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में इस बार पीवी सिंधु हिस्सा नहीं ले रही हैं। हालांकि, अनुभवी महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल सहित कुछ पुरुष खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Open in App

टोक्यो: वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2022 का आयोजन इस बार जापान में किया जा रहा है। टूर्नामेंट 21 से 28 अगस्त तक खेला जाना है। हालांकि, भारतीय खेल प्रेमियों के लिए निराशाजनक ये है कि स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इस इवेंट से नाम वापस ले लिया है। वहीं, किदांबी श्रीकांत सहित लक्ष्य सेन जैसे खिलाड़ियों से एक बार फिर टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

भारत के तीन बड़े पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी - श्रीकांत, लक्ष्य और एचएस प्रणय इस बार एक ही ड्रॉ में हैं। इसलिए भारत की राह इस बार इवेंट में कुछ मुश्किल रह सकती है क्योंकि तीनों में से केवल एक ही सेमीफाइनल में जगह बना सकेंगे। अनुभवी साइना नेहवाल भी इस टूर्नामेंट में हैं और उन्हें दूसरे दौर में पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी के लिए चीजें थोड़ी सरल हो सकती हैं।

World Badminton Championships: भारत के कौन-कौन से खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

पुरुष सिंगल्स: किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, एस एस प्रणॉय, साई प्राणीत

महिला सिंगल्स- साइना नेहवाल, मालविका बांसोड

पुरुष डबल्स: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला-अर्जुन एमआर, मनु अत्री-सुमीत रेड्डी, कृष्ण प्रसाद-विष्णुवर्धन गौड़

महिला डबल्स: त्रेसा जॉली-गायत्री गोपीचंद, अश्विनी पोनप्पा-सिक्की रेड्डी, पूजा दांडू-संजना संतोष, अश्विनी भट-शिखा गौतम

मिश्रित युगल: वेंकट गौरव प्रसाद-जूही देवांगन, ईशान भटनागर-तनिशा क्रस्तो

World Badminton Championships: क्या है शेड्यूल

22-23 अगस्त: पहला दौर24 अगस्त- दूसरा दौर25 अगस्त- तीसरा दौर26 अगस्त- क्वार्टरफाइनल27 अगस्त- सेमीफाइनल28 अगस्त- फाइनल

World Badminton Championships: कहां देखें लाइव मैच

आप विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सभी मैच स्पोर्ट्स18 चैनल पर देख सकते हैं। वहीं, डिजिटल माध्यम से भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। आप ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर सभी बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।

टॅग्स :वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिपसाइना नेहवालकिदांबी श्रीकांतजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!