लाइव न्यूज़ :

वॉल्वरहैम्प्टन को हराकर वेस्ट हैम शीर्ष चार में पहुंचा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 12:40 IST

Open in App

लंदन, छह अप्रैल (एपी) जेस्सी लिंगार्ड के शानदार खेल के दम पर वेस्ट हैम इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में वॉल्वरहैम्पटन को 3-2 से हराकर लीवरपूल, टोटेनहम और चेल्सी जैसी बड़ी टीमों को तालिका में पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया।

टीम के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मिशेल एंटोनियो और डेक्लान राइस मैच के दौरान चोटिल हो गये जिससे उसे इस स्थान पर बने रहने के लिए संघर्ष करना होगा।

मिडफिल्डर लिंगार्ड ने एक गोल करने के साथ जैरोड बोवेन को गोल करने में मदद की।

मैन्चेस्टर यूनाइटेड से फरवरी में वेस्ट हैम आये लिंगार्ड ने आठ मैचों में छह गोल दागे है।

वेस्ट हैम के लिए पाब्लो फोर्नाल्स ने एक और गोल किया जिससे उनकी टीम मैच के 38वें मिनट में 3-0 से आगे हो गयी थी। वॉल्वरहैम्प्टन के लिए लिएंडर डेंडोनेकर और फाबियो सिल्वा ने गोल किये।

लीग के एक अन्य मैच में एवर्टॉन के खिलाफ क्रिस्टल पैलेस ने 86वें मिनट में गोलकर 1-1 से ड्रा खेला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!