लाइव न्यूज़ :

Khel Ratna and Arjuna award: खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाया, विनेश फोगाट ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पढ़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 26, 2023 8:20 PM

Khel Ratna and Arjuna award: संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष चुना गया था। बृजभूषण के करीबी संजय के गुट ने इन चुनाव में 15 में से 13 पद जीते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपहलवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में यह जानकारी दी है।मैं अपने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटा रही हूं। साक्षी मलिक ने खेल से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

Khel Ratna and Arjuna award: विश्व चैम्पियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट ने बृज भूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का अध्यक्ष चुने जाने के विरोध में मंगलवार को अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार सरकार को लौटा दिये। इस पहलवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में यह जानकारी दी है।

विनेश से पहले ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और डेफलंपिक्स के चैंपियन वीरेंदर सिंह यादव ने अपने पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिए थे। विनेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए पत्र में घोषणा की,‘‘मैं अपने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटा रही हूं।’’

गुरुवार को संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष चुना गया था। बृजभूषण के करीबी संजय के गुट ने इन चुनाव में 15 में से 13 पद जीते थे। पहलवानों ने इससे पहले मांग की थी कि बृज भूषण का कोई भी करीबी डब्ल्यूएफआई प्रशासन में नहीं होना चाहिए। चुनाव के बाद रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने खेल से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

खेल मंत्रालय ने हालांकि फैसला करते समय अपने संविधान के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर नव निर्वाचित पैनल को निलंबित कर दिया था और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को कुश्ती के संचालन के लिए एक तदर्थ पैनल का गठन करने के लिए कहा था।

टॅग्स :विनेश फोगाटनरेंद्र मोदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Political Crisis: 'अगर कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, तो हमारे सभी MLA भाजपा के खिलाफ'- दुष्यंत चौटाला

भारतLok Sabha Elections 2024: "देश का दुर्भाग्य है, प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे शख्स की भाषा, व्यवहार और कार्य निम्न स्तर का है", प्रियंका गांधी का नरेंद्र मोदी पर हमला

भारतपीएम मोदी ने राहुल गांधी पर खेला उल्टा कार्ड, कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिए अंबानी और अडानी का किया जिक्र

विश्वLok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी के लिए तीसरा कार्यकाल चाहते हैं भारतीय-अमेरिकी, भारतीय प्रवासी नेता भुटोरिया ने कहा- सरकार की नीतियां भारत को बदल रही

भारतHaryana Government Crisis: क्या 3 निर्दलीयों के समर्थन वापसी से डोल रहा है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सिंहासन?, जानिए क्या है विधानसभा की मौजूदा अंकगणित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलParis 2024 Olympic Games: पेरिस ओलंपिक में दिखेगा जलवा, चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने क्वालीफाई किया, भारतीय महिला और पुरुष ने किया धमाल

अन्य खेलLa Liga 2023-24: 36वीं बार ला लीगा का खिताब जीता रीयाल मैड्रिड, बार्सीलोना 73 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, गिरोना 73 प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर

अन्य खेलडोप टेस्ट के लिए नमूना देने से इनकार करने पर बजरंग पुनिया अस्थायी रूप से निलंबित, दी प्रतिक्रिया

अन्य खेलAsian Under-22 & Youth Boxing: टूर्नामेंट में 43 पदक पक्के, अंडर-22 टीम ने किया धमाल, यहां देखें लिस्ट

अन्य खेलतीरंदाजी विश्व कप: भारत की पुरुष टीम ने कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता, ऐतिहासिक जीत से रचा इतिहास