लाइव न्यूज़ :

विजय हजारे : साव और गेंदबाजों की बदौलत मुंबई ने दिल्ली पर जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: February 21, 2021 18:16 IST

Open in App

जयपुर, 21 फरवरी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद पृथ्वी साव की नाबाद 105 रन की पारी की बदौलत मुंबई ने रविवार को यहां एलीट ग्रुप डी मुकाबले में दिल्ली को सात विकेट से हराकर विजय हजारे ट्राफी में अपना अभियान जीत से शुरू किया।

अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी (35 रन देकर तीन विकेट) की अगुआई में मुंबई ने हिम्मत सिंह की 106 रन (145 गेंद) की नाबाद पारी के बावजूद दिल्ली को सात विकेट पर 211 रन ही बनाने दिये।

इसके बाद मुंबई ने साव की आक्रामक बल्लेबाजी से यह लक्ष्य 31.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने तीन विकेट 10 रन पर गंवा दिये थे। दोनों सलामी बल्लेबाज अनुज रावत (शून्य) और भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (शून्य) सस्ते में आउट हो गये। दोनों रन आउट हुए।

दिल्ली पर नीतिश राणा (02) के आउट होने के बाद दबाव और बढ़ गया। कुलकर्णी ने राणा के रूप में पहला विकेट लिया और फिर जोंटी सिधू (शून्य) को आउट कर दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 12 रन कर दिया।

बायें हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी (33 रन देकर दो विकेट) के क्षितिज शर्मा (05) को आउट करने के बाद दिल्ली की आधी टीम 23 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी। कुलकर्णी ने ललित यादव (05) के रूप में टीम को छठा विकेट दिलाया, तब दिल्ली का स्कोर 32 रन था।

हिम्मत और आठवें नंबर के बल्लेबाज शिवांक वशिष्ठ (70 गेंद में 55 रन, छह चौके) ने सातवें विकेट के लिये 122 रन की साझेदारी बनाकर पारी आगे बढ़ायी।

हिम्मत ने फिर जिम्मेदारी से खेलते हुए पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के जमाये। वशिष्ठ के आउट होने के बाद हिम्मत को कप्तान प्रदीप सांगवान (नाबाद 28 रन) के रूप में अच्छा साथ मिला, दोनों ने नाबाद 57 रन की भागीदारी निभाकर अपनी टीम को 200 रन के ऊपर पहुंचाया।

इस 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (आठ) का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन साव (89 गेंद में नाबाद 105 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (39 गेंद में 39 रन, छह चौके और एक छक्का) ने दूसरे विकेट के लिये 82 रन जोड़े।

साव शानदार फार्म में थे और उन्होंने दिल्ली के आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 89 गेंद की पारी के दौरान 15 चौके और दो छक्के जमाये।

ललित यादव ने अय्यर को आउट किया। इसके बाद शनिवार को भारत की टी20 टीम में चुने गये सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंद में छह चौके और दो छक्के से 50 रन की पारी खेली।

उन्होंने और साव ने तीसरे विकेट के लिये 93 रन की भागीदारी निभाकर टीम को जीत दिलायी।

एलीट ग्रुप डी के दो अन्य मैचों में राजस्थान ने पुडुचेरी को छह विकेट से जबकि महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को 59 रन से शिकस्त दी।

महाराष्ट्र ने रूतुराज गायकवाड़ के शतक (102 रन) और यश नाहर (52) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 295 रन बनाये। इसके जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम 236 रन ही बना सकी।

पुडुचेरी ने पारस डोगरा के 101 रन और शेल्डन जैकसन के 55 रन से छह विकेट पर 273 रन का स्कोर बनाया। राजस्थान ने चार विकेट पर 274 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है!, राहुल गांधी का बयान वायरल, छिड़ी बहस

क्रिकेटVIDEO: LSG की हार के बाद संजीव गोयनका ने क्यों पकड़ी ऋषभ पंत की नाक? वीडियो देख रह जाएंगे दंग

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!