लाइव न्यूज़ :

यूएफा ने चैंपियन्स लीग फाइनल के 1,700 टिकट बिक्री के लिए रखे

By भाषा | Updated: May 25, 2021 18:05 IST

Open in App

नियोन (स्विट्जरलैंड), 25 मई (एपी) पुर्तगाल में चैंपियन्स लीग फाइनल के आयोजन में जब सिर्फ चार दिन का समय बचा है तब यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा ने मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी के बीच होने वाले मुकाबले के मंगलवार को दुनिया भर के दर्शकों के लिए 1700 टिकट बिक्री के लिए रखे।

यूएफा ने कहा कि ये टिकट 70 से 600 यूरो (78 से 670 डॉलर) तक के होंगे। इन टिकटों को मंगलवार को ग्रीनविच मानक समयानुसार दोपहर 12 बजे से यूएफा की वेबसाइट के जरिए बेचा जाएगा।

पोर्टो में एस्टेडियो डो ड्रेगाओ में शनिवार को होने वाले इस मुकाबले के लिए कुल क्षमता के एक तिहाई दर्शकों यानी 16500 दर्शकों को आने की स्वीकृति होगी। तुर्की के इस्तांबुल में कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा पाबंदियों के चलते इस मुकाबले को पुर्तगाल में स्थानांतरित किया गया है।

मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी दोनों को अपने अपने प्रशंसकों को छह-छह हजार टिकट बेचने की स्वीकृति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!