लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना दौरे से ओलंपिक के लिए लय हासिल करने की कोशिश: हरमनप्रीत

By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:53 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, पांच अप्रैल मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को उनके घर में कड़ी टक्कर देने को लेकर आश्वस्त भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि इस दक्षिण अमेरिकी देश के दौरे से खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक के लिए लय हासिल करने की कोशिश करेंगे।

ओलंपिक चैम्पियन के खिलाफ छह मैचों के दौरे के लिए 22 सदस्यीय भारतीय टीम पिछले सप्ताह यहां पहुंची है।

इस दौरे पर भारतीय टीम चार अभ्यास मैचों के बाद अर्जेंटीना के खिलाफ 11 और 12 अप्रैल को एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दो मैच खेलेगी।

हरमनप्रीत का मानना है कि अर्जेंटीना में सफलता के लिए भारतीय टीम को उनकी शैली की हॉकी खेलनी होगी।

हॉकी इंडिया से जारी बयान में हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘ हम यूरोप में जिन टीमों के खिलाफ खेले उसकी तुलना में अर्जेंटीना के खेलने की शैली थोड़ी अलग है।’’

भारतीय उपकप्तान ने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से इस दौरे का उपयोग तोक्यो ओलंपिक से पहले लय हासिल करने के मौके के तौर पर करेंगे। दुनिया भर की टीमें ओलंपिक से पहले ज्यादा से ज्यादा मैच अभ्यास करने की कोशिश कर रही हैं और हम भी अलग नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम शुक्रगुजार है कि हमें अधिक मैच खेलने को मिल रहे हैं और हमें इसका फायदा उठाना होगा। ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन मेरा मानना ​​है कि हमारी टीम में जीतने के लिए जरूरी अनुभव और प्रतिभा है।’’

हरमनप्रीत हाल के वर्षों में भारतीय टीम में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालें खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

वह पिछले महीने के यूरोप दौरे के दौरान भी बेहतर लय में थे। कोविड-19 महामारी के दौरान टीम ने उस दौरे से अंतरराष्ट्रीय हॉकी में वापसी की थी और वहां अजेय रही थी।

इस ड्रैगफ्लिकर ने कहा, ‘‘ हम यूरोप दौरे पर मिले नतीजे से खुश हैं। पिछले साल घर में या फिर पृथकवास के दौरान हमने फिटनेस पर काफी मेहनत की और मुझे खुशी है कि उसका असर दिख रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने खेल के रणनीतिक पक्ष और आखिरी मिनटों में बेहतर करने पर काम किया है। उम्मीद है कि हम यहां अर्जेंटीना में और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’

अर्जेंटीना के खिलाफ पिछले मुकाबले में 2-1 की जीत (2018 चैम्पियंस ट्राफी) से भारत का हौसला बढ़ा हुआ है और हरमनप्रीत का मानना है कि सीनियर खिलाड़ी के जुड़ने से टीम को फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि गुणवत्ता के मामले में दोनों टीमें एक समान है। मनप्रीत सिंह और रुपिंदर पाल सिंह की वापसी से हमारी टीम मजबूत हुई है। इससे टीम का मनोबल बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!