लाइव न्यूज़ :

बल्लेबाजी कोच ने कहा कि दूसरे वनडे में अलग रणनीति अपनायेंगे और मंधाना भी फार्म में वापसी करेंगी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 15:24 IST

Open in App

मैकॉय (आस्ट्रेलिया), 23 सितंबर भारतीय महिला टीम के बल्लेबाजी कोच शिव सुंदर दास ने यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा जताते हुए खराब फार्म में चल रही सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का समर्थन करते हुए गुरूवार को कहा कि विरोधी टीम की गेंदबाजों से निपटने के लिये टीम अलग रवैया अपनायेगी।

दूसरा वनडे शुक्रवार को खेला जायेगा। भारत को तीन मैचों की श्रृंखला में मंगलवार को हुए शुरूआती मैच में आस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर दास ने कहा, ‘‘हम शीर्ष क्रम से अच्छी शुरूआत दिलाने की उम्मीद कर रहे हैं और मध्यक्रम ने पिछले कुछ सत्र में काफी कड़ी मेहनत की है, हमारी कुछ योजनायें हैं। मुझे लगता है कि टीम कल के मैच में अलग तरह से खेलेगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास शेफाली (वर्मा) और स्मृति है। मैं सकारात्मक हूं कि वे हमें अच्छी शुरूआत करायेंगे और जब हम पहले 10 ओवर में 60-70 रन जोड़ लेंगे तो हम बीच के ओवरों में उस लय को जारी रख सकते हैं। ’’

भारतीय टीम ने 250 से ज्यादा रन का लक्ष्य बनाया हुआ था लेकिन टीम फिर एक बार ऐसा नहीं कर सकी। टीम ने पहले वनडे में 50 ओवर में आठ विकेट पर 225 रन बनाये लेकिन बल्लेबाजी कोच ने कहा कि मिताली राज की अगुआई वाली टीम के पास स्कोरबोर्ड को चलायमान रखने के लिये दूसरे मैच के लिये एक योजना है।

दास ने कहा, ‘‘हम खेल के इस पहलू पर काम कर रहे हैं, हम अच्छी शुरूआत करने की उम्मीद कर रहे हैं। बीच के ओवरों में हम औसतन पांच रन बनाना चाहते हैं और अंत में हम प्रति ओवर छह रन बनाने की कोशिश करेंगे। यह हमारी योजना है। ’’

सलामी बल्लेबाज मंधाना और शेफाली के पहले छह ओवर में आउट होने के बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी में जूझती नजर आयी।

दास ने कहा, ‘‘बीच के ओवरों में विकेट के बीच दौड़कर रन जुटाने पर हम अब भी काम कर रहे हैं। यह जारी है, हमारी टीम में कुछ युवा बल्लेबाज हैं, हमें उन्हें थोड़ा समय देना होगा और एक बार वे परिस्थितियों की आदी हो जायेंगी तो वे निश्चित रूप से आक्रामक बल्लेबाजी करेंगी। ’’

मंधाना का इस प्रारूप में बल्लेबाजी में जूझना जारी रहा और बायें हाथ की इस बल्लेबाज ने पहले वनडे में केवल 16 रन जोड़े। पिछले नौ मैचों में वह केवल एक बार ही 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनायी हैं लेकिन दास को भरोसा है कि वह भारत को जरूरी मजबूत शुरूआत दिलायेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मंधाना से बात हुई थी और हमने पिछले दो सत्र में उस पर काम किया है, हमने मुद्दों को निपटाया है, वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है और हम उसकी रन जुटाने की काबिलियत का समर्थन कर रहे हैं और निश्चित रूप से हम कल के मैच में अंतर देखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है!, राहुल गांधी का बयान वायरल, छिड़ी बहस

क्रिकेटVIDEO: LSG की हार के बाद संजीव गोयनका ने क्यों पकड़ी ऋषभ पंत की नाक? वीडियो देख रह जाएंगे दंग

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!