लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर तमीम पर लगा जुर्माना

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:13 IST

Open in App

दुबई, 29 मई बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल पर श्रीलंका के खिलाफ ढाका में खेले गये विश्व कप सुपर लीग श्रृंखला के तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने पर मैच फीस के 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

आईसीसी से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक तमीम ने आईसीसी के खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया। इसमें ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अभ्रद भाषा के इस्तेमाल का जिक्र है’।

इस जुर्माने के साथ ही तमीम के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है।

यह घटना शुक्रवार को बांग्लादेश की पारी के 10वें ओवर में हुई, जब तमीम ने अपने विकेट के पीछे कैच की असफल समीक्षा के बाद अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया।

तमीम ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है और इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है।

मैदानी अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और तनवीर अहमद, टेलीविजन अंपायर गाजी सोहेल और चौथे अधिकारी मसूदुर रहमान ने तमीम के खिलाफ आरोप लगाए।

स्तर एक के तहत आने वाले इस तरह के उल्लंघनों में न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार है जबकि अधिकतम ढंड मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमैरिट अंक शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!