लाइव न्यूज़ :

सिंधू इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: November 26, 2021 13:26 IST

Open in App

बाली, 26 नवंबर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने एक गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए दक्षिण कोरिया की सिम युजिन को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

मौजूदा विश्व चैम्पियन तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने युजिन को 14 . 21, 21 . 19, 21 . 14 से हराया ।

अब उसका सामना जापान की असुका ताकाहाशी और दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की इंतानोन रेचानोक के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता से होगा ।

भारत के बी साइ प्रणीत पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन और पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से खेलेंगे ।

विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज प्रणीत ने फ्रांस के 70वीं रैंकिंग वाले क्रिस्टो पोपोव को 21 . 17, 14 . 21, 21 . 19 से हराया ।

पुरूष युगल में भारत की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना मलेशिया के गोह जे फेइ और नूर इजुद्दीन से होगा ।

सिंधू के लिये युजिन के खिलाफ मैच आसान नहीं था । उसने एक समय 7 . 1 की बढत बना ली लेकिन जापानी खिलाड़ी ने लगातार छह अंक लेकर वापसी की और फिर ब्रेक तक 11 . 10की बढत बना ली । उसने इस लय को कायम रखते हुए पहला गेम जीता । दूसरे गेम में भी

शुरूआत आक्रामक रही लेकिन सिंधू ने अपने स्ट्रोक्स पर नियंत्रण रखकर उसे लंबी रेलियों में उलझाया । अपने अपार अनुभव का प्रयोग करते हुए सिंधू ने यह गेम जीता । निर्णायक गेम में सिंधू ने युजिन को मौका नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!