लाइव न्यूज़ :

रूट ने साबित कर दिया कि कोहली, विलियमसन और स्मिथ की लीग में है उसका स्थान : हुसैन

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:13 IST

Open in App

लंदन, पांच फरवरी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि मौजूदा कप्तान जो रूट ने लगातार टेस्ट में तीन शतक जड़कर साबित कर दिया कि वह विराट कोहली, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ के साथ ‘फैब फोर’ में शामिल हैं।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट इस साल शानदार फार्म में हैं जबकि 2020 में उनकी फार्म अच्छी नहीं थी।

श्रीलंका के पिछले महीने 228 और 186 रन बनाने के बाद 30 साल के इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती मैच में शानदार शतक जड़कर अपना 100वां टेस्ट और यादगार बना दिया।

हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘यह तय हो गया कि जो रूट ने अपने 100वें टेस्ट में शतक जड़कर साबित कर दिया कि वह सही मायने में महान है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल खराब फार्म के बाद कुछ लोग शक करने लगे थे कि वह उस ग्रुप में शामिल है या नहीं जिसमें विराट कोहली, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ मौजूद है लेकिन आपको बता दूं कि खराब दौर में भी उसका औसत 40 का था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

भारतआज रात 9 बजे क्या करेंगे सीएम मोहन यादव?, सोशल मीडिया पर लाइव जनता से रूबरू

ज़रा हटकेऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम में काम प्रभावित?, झारखंड की राजधानी रांची सदर अस्पताल में पानी की किल्लत ने खोली पोल

भारतपवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!