लाइव न्यूज़ :

रोहित ने गुलाबी गेंद के टेस्ट पर कहा, गोधुली के समय बल्लेबाजी करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी

By भाषा | Updated: February 21, 2021 18:39 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 फरवरी अपना सिर्फ दूसरा गुलाबी गेंद का टेस्ट खेलने की तैयारी कर रहे भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि यहां इंग्लैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट में गोधुली के समय बल्लेबाजी करते हुए ‘‘अतिरिक्त सतर्कता और एकाग्रता’’ दिखानी होगी।

चेन्नई में दूसरे टेस्ट में 161 रन की आक्रामक पारी खेलने वाले रोहित ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत में हुए पहले दिन-रात्रि टेस्ट में खेले थे लेकिन तब उन्हें गोधुली के समय बल्लेबाजी नहीं करनी पड़ी थी।

रोहित ने बुधवार से यहां इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पहले आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैंने अब तक टीम के अपने साथियों से ही सुना है कि यह दिमाग में रहता है। मैं बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक गुलाबी गेंद के टेस्ट में खेला हूं लेकिन उस समय (गोधुली) बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला जब सूरज ढलने वाला हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बेशक यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है, मौसम और रोशनी अचानक बदल जाते हैं। आपको अतिरिक्त सतर्क और एकाग्र रहना होता है, आपको स्वयं से बात करनी होती है। सभी बल्लेबाज इस तरह की चुनौती से वाकिफ हैं। हम बस इस स्थिति को ध्यान में रखने और इसके अनुसार खेलने की जरूरत है।’’

चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!