लाइव न्यूज़ :

आरसीबी के डेनियल सैम्स कोविड पॉजिटिव पाए गए

By भाषा | Updated: April 7, 2021 10:55 IST

Open in App

चेन्नई, सात अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के आस्ट्रेलियाई आलराउंडर डेनियल सैम्स नौ अप्रैल से यहां शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग से पहले बुधवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।

आरसीबी के ट्विटर हैंडल पर जारी बयान के अनुसार 28 साल का यह आस्ट्रेलियाई आलराउंडर तीन अप्रैल को भारत पहुंचा था और उस समय उनके पास कोविड-19 परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट थी।

आरसीबी ने कहा, ‘‘उनके (सैम्स के) सात अप्रैल को हुए दूसरे परीक्षण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सैम्स में अभी कोई लक्षण नहीं दिख रहा है और वह तय मेडिकल सुविधा में पृथकवास से गुजर रहा है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की मेडिकल टीम लगातार डेनियल सैम्स के संपर्क में है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेगी तथा बीसीसीआई के नियमों का पालन करेगी।’’

आरसीबी की टीम टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में शुक्रवार को गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगी। सैम्स ने अपने आईपीएल करियर में अब तक सिर्फ तीन आईपीएल मैच खेले हैं।

मंगलवार को मुंबई इंडियन्स के विकेटकीपर सलाहकार और प्रतिभा खोज अधिकारी किरण मोरे भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!