लाइव न्यूज़ :

पारासप्पा हाजिलोल, सोनिका ने क्रॉस कंट्री खिताब जीते

By भाषा | Updated: February 21, 2021 21:12 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 फरवरी कर्नाटक के पारासप्पा मादेवप्पा हाजिलोल और हरियाणा की सोनिका ने रविवार को यहां 55वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला 10 किमी रेस के खिताब जीते।

बिजापुर के रहने वाले और धारवाड़ में ट्रेनिंग करने वाले 25 साल के पारासप्पा हाजिलोल ने मध्य प्रदेश के विक्रम बांगरिया और महाराष्ट्र के स्टीपलचेज धावक आदेश यादव, गत चैंपियन सेना के आनीष थापा मागर जैसे धावकों को पछाड़ा।

पारासप्पा हाजिलोल ने 31 मिनट और 13.21 सेकेंड का समय लिया जो पिछले साल मागर की खिताबी जीत से अधिक था। मागर ने 30 मिनट 31.00 सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता था।

रोहतक की 21 साल की सोनिका, महाराष्ट्र की कोमल जगदाले और निकिता राउत ने गत चैंपियन कविता यादव और पिछले साल की उप विजेता वर्षा देवी को चौथे और पांचवें स्थान पर धकेल दिया।

गत चैंपियन सेना ने पुरुष टीम खिताब जबकि हरियाणा ने महिला टीम खिताब जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!