लाइव न्यूज़ :

‘माही भाई’ के खिलाफ कप्तान के रूप में पहले मैच में कुछ अलग करना चाहते हैं पंत

By भाषा | Updated: April 6, 2021 15:18 IST

Open in App

मुंबई, छह अप्रैल ऋषभ पंत मेंटर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत करने के लिए बेताब हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह इस दिग्गज पूर्व कप्तान से सीखे गुर का इस्तेमाल शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में उन्हीं की टीम को हराने के लिए करेंगे।

दिल्ली और धोनी की सुपरकिंगस शनिवार को यहां आमने सामने होंगी। तेइस साल के प्रतिभावान विकेटकीपर बल्लेबाज पंत इस मुकाबले के साथ कप्तान के रूप में अपनी पारी का आगाज करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में पंत ने कहा, ‘‘कप्तान के रूप में मेरा पहला मुकाबला माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) के खिलाफ होगा। यह मेरे लिए अच्छा अनुभव होगा क्योंकि मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। एक खिलाड़ी के रूप में मेरे अपने अनुभव भी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने अनुभवी और महेंद्र सिंह धोनी से मिली सीख को लागू करूंगा और सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ अलग करने का प्रयास करूंगा।’’

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान उतार चढ़ाव का सामना करने वाले पंत पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

कई बार पंत की तुलना धोनी के साथ होती है लेकिन यह युवा खिलाड़ी कह चुका है कि उसका लक्ष्य अपने लिए अलग जगह बनाना है। वह हालांकि धोनी से सलाह लेते हैं।

पंत ने 68 आईपील मैचों में 2,079 रन बनाए हैं। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली को पहला आईपीएल खिताब दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

टीम पर मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के प्रभाव के बारे में पूछने पर पंत ने कहा, ‘‘पिछले दो-तीन साल से उसने (पोंटिंग) हमारे लिए शानदार काम किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह टीम में ऊर्जा लेकर आता है और एक खिलाड़ी के रूप में जब आप अपने कोच को देखते हो और सोचते हो कि इस व्यक्ति से आप काफी कुछ सीख सकते हो तो फिर इससे बेहतर कुछ नहीं होता।’’

पंत ने कहा, ‘‘उम्मीद करते हैं कि रिकी और पूरी टीम की मदद से हम इस बार खिताब जीतने में सफल रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है!, राहुल गांधी का बयान वायरल, छिड़ी बहस

क्रिकेटVIDEO: LSG की हार के बाद संजीव गोयनका ने क्यों पकड़ी ऋषभ पंत की नाक? वीडियो देख रह जाएंगे दंग

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!