लाइव न्यूज़ :

नार्थईस्ट यूनाईटेड ने एफसी गोवा को 2-2 से ड्रा पर रोका

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:34 IST

Open in App

वास्को, चार फरवरी नार्थईस्ट यूनाईटेड ने गुरूवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में एफसी गोवा को 2-2 से ड्रा पर रोककर अंक बांटे।

सुपर-सब अमरजीत सिंह ने 80वें मिनट में गोल करते हुए एफसी गोवा की जीत पक्की कर दी थी लेकिन 83वें मिनट में इवान गोंजालेज की गलती के कारण उसे नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी से अंक बांटने पड़े।

गोंजालेज की गलती के कारण हाईलैंडर्स को मैच की दूसरी पेनल्टी मिली और इस पर गोल करते हुए फेडरिको गालेघो ने अपनी टीम को 2-2 की बराबरी दिला दी। 80वें मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। अमरजीत ने अंतर पैदा करने वाला गोल करते हुए गोवा के लिए तीन अंक सुरक्षित कर दिए थे लेकिन अपने ही खिलाड़ी की एक गलती ने उसे अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।

बराबरी के इस मुकाबले के बावजूद गोवा की टीम 11 टीमों की तालिका में एक स्थान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि नार्थईस्ट यूनाईटेड 22 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। गोवा और हैदराबाद एफसी के भी 15 मैचों से 22 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण गोवा तीसरे जबकि हैदराबाद चौथे क्रम पर है।

गोवा के लिए पहला गोल एलेक्सजेंडर जेसुराज ने 21वें मिनट में अल्बर्टो नोग्वेरा की मदद से किया। 40वें मिनट में नार्थईस्ट यूनाईटेड को एक पेनल्टी मिली, जिस पर 41वें मिनट में गोल कर फेडरिको गालेघो ने स्कोर 1-1 कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!