लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से पहले तुर्की में अभ्यास करेंगे नीरज और हिमा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा और फर्राटा धाविका हिमा दास सहित भारत के चोटी के ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी इस महीने के आखिर में तुर्की में अभ्यास करेंगे और इस बीच कुछ प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगे।

चोपड़ा के अलावा ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भाला फेंक के एक अन्य एथलीट शिवपाल सिंह, देश की रिले टीमें (दोनों 4x100 मीटर और 4x400 मीटर रिले रेस के एथलीट) भी 40 सदस्यीय दल का हिस्सा होंगे। इनमें कोच भी शामिल हैं।

वे तुर्की के शहर एंताल्या में रहेंगे और कुछ प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगे जहां कुछ एथलीट ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का प्रयास कर सकते हैं।

एशियाई खेल 2018 में महिलाओं की 4x400 मीटर और मिश्रित 4x400 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमा 4x100 रिले का अभ्यास करेगी।

भारतीय रिले टीम पोलैंड के सिलेसिया में एक और दो मई को होने वाली विश्व एथलेटिक्स रिले में हिस्सा लेगी।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमें तुर्की में अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिये साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) से मंजूरी मिल गयी है। यह लगभग 40 सदस्यीय दल होगा जिसमें कोच भी शामिल हैं। हमें विभिन्न कारणों से यूरोप में अभ्यास के लिये स्थल नहीं मिला, इसलिए हमने तुर्की जाने का फैसला किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी तुर्की में कुछ प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगे और जिन्होंने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं किया है वे क्वालीफाई कर सकते हैं। वहां सुविधाएं शीर्ष स्तर की हैं और मौसम भी अच्छा है। ’’

भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों ने इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 से पहले और फिर 2019 में एंताल्या में अभ्यास किया था।

देश की 4x100 मीटर और 4x400 मीटर रिले टीमें तुर्की से पोलैंड जाकर विश्व एथलेटिक्स रिले में भाग लेंगी। विश्व एथलेटिक्स रिले की शीर्ष आठ टीमें स्वत: ही तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करेंगी।

भारत की 4x400 मीटर मिश्रित रिले टीम दोहा में विश्व चैंपियनशिप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी है।

नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह के डायमंड लीग में भाग लेने की संभावना है जिसका पहला चरण 23 मई को मोरक्को की राजधानी रबात में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!