लाइव न्यूज़ :

मनीषा ने ब्राजील के खिलाफ दागा ‘स्वप्निल गोल’

By भाषा | Updated: November 26, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर भारतीय महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण ने मानौस में चार देशों के टूर्नामेंट में ब्राजील के खिलाफ मैच में किये गये गोल को ‘सोने पे सुहागा’ करार दिया।

भारतीय महिला टीम के लिये एकमात्र गोल मनीषा ने किया। भारत ने पहले हाफ के अंत तक मजबूत ब्राजील टीम को ज्यादा गोल नहीं करने दिये थे, हालांकि बाद में उसे 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।

विंगर मनीषा ने आठवें मिनट में बायें पैर से भारत के लिये बराबरी गोल किया, जिससे पहले देबोरा ओलिविएरा ने 2007 विश्व कप उप विजेता टीम को मैच के पहले ही मिनट में बढ़त दिला दी थी।

मनीषा ने कहा, ‘‘ब्राजील के खिलाफ खेलना मेरे लिये सपने का सच होना था और उनके खिलाफ गोल करना ‘सोने पे सुहागा’ था। ’’

मैच के बाद मनीषा ब्राजील की मिडफील्डर फोर्मिगा मोटा के साथ फोटो खिंचाती दिखीं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके (फोर्मिगा) के साथ एक ही पिच पर होना, बहुत बड़ी उपलब्धि थी। मुझे उम्मीद है कि हम इस अनुभव से सीख ले सकें और अगले मैच में बेहतर कर सकें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते थे कि ब्राजील जैसी टीम के खिलाफ मुकाबला मुश्किल होगा। लेकिन जैसे ही हम मैदान पर उतरे, हम दबाव के बारे में भूल गये। हमें आगामी मैचों में भी ऐसा ही करना होगा और बिना दबाव के खेलना होगा। ’’

दुनिया की कई महिला फुटबॉलरों की तरह ही मनीषा का यहां तक का सफर चुनौतियों भरा रहा है। पंजाब के होशियारपुर जिले के छोटे से मुगोवाल गांव की मनीषा ने अपने करियर की मुश्किलों के बारे में बताते हुए कहा, ‘‘मैं जब 13 साल की थी, तब से खेल रही हू। मैंने अपने कोच ब्रहजी सर की सलाह पर एथलेटिक्स से फुटबॉल में आने का फैसला किया। फुटबॉल में ‘टीम वर्क’ को देखना मेरे लिये काफी दिलचस्पी भरा था और मुझे इस खेल से प्यार हो गया। ’’

उनके गांव में किसी ने उनके फुटबॉलर बनने के फैसले का समर्थन नहीं किया लेकिन उन्हें अपने माता पिता का पूरा सहयोग मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!