लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर यूनाईटेड ईपीएल में फिर शीर्ष पर पहुंचा, सिटी भी जीता

By भाषा | Updated: January 21, 2021 09:54 IST

Open in App

लंदन, 21 जनवरी (एपी) पॉल पोग्बा के निर्णायक गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाईटेड ने पिछड़ने के बाद वापसी करके फुल्हम को 2-1 से हराया और इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया।

पोग्बा ने 65वें मिनट में पेनल्टी क्षेत्र के करीब से करारा शॉट जमाया जो फुल्हम के गोलकीपर अल्फोंस एरियोला को छकाकर जाली में समा गया।

फुल्हम ने छठे मिनट में एडमोला लुकमान के गोल से शुरुआती बढ़त बनायी थी। एडिसन कवानी ने 21वें मिनट में बराबरी का गोल किया।

इस जीत से यूनाईटेड के 19 मैचों में 40 अंक हो गये हैं और वह मैनचेस्टर सिटी और लीस्टर सिटी को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गया है।

लीस्टर सिटी तीसरे स्थान पर खिसक गया है क्योंकि मैनचेस्टर सिटी ने एस्टन विला को 2-0 से हराकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इन दोनों टीमों के समान 38 अंक हैं लेकिन मैनचेस्टर सिटी गोल अंतर के कारण आगे है।

मैनचेस्टर सिटी की तरफ से बर्नाडो सिल्वा ने 79वें मिनट में गोल किया जिसके बाद इल्की गंडोगन ने 90वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!